29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंद्रपुरी में राम मंदिर और बरखेड़ा में सजेगा वैष्णो देवी का दरबार

शहर में चौतरफा नवरात्रि महोत्सव की तैयारियां शुरू

2 min read
Google source verification
navratri utsav

इंद्रपुरी में राम मंदिर और बरखेड़ा में सजेगा वैष्णो देवी का दरबार

भोपाल/भेल. नवदुर्गा महोत्सव की तैयारियां पूरे शहर में उत्साह के साथ की जा रही हैं। भेल क्षेत्र में प्रमुख आकर्षण इंद्रपुरी का राम मंदिर और बरखेड़ा विजय मार्केट में वैष्णव देवी कटरा की झांकी रहेगी। उक्त दोनों झाकियों का निर्माण एक महीने पहले से शुरू हो चुका है। अब कंपलीट होने जा रहा है। खास बात ये है कि इन विशाल झाकियों को बनाने के लिए पश्चिम बंगाल के कलाकार अपने तीन दर्जन सहयोगियों के साथ दिन-रात लगे हैं।

भेल में दुर्गात्सव की परंपरा पुरानी है। लगभग 36 साल से इंद्रपुरी के सी सेक्टर में हिन्दू उत्सव संस्कृतिक समिति व इंद्रपुरी व्यापारी महासंघ मिलकर झांकी सजाते हैं। समिति के अध्यक्ष ओम साहू ने बताया कि लाखों की लागत से बंगाली कलाकारों द्वारा पिछले एक महीने से काम जारी है। इस मंदिरनुमा झांकी में अयोध्या का राम मंदिर बनाया जा रहा है। इस पंडाल में 6 देवी देवताओं के दर्शन होंगे। इस झांकी को बनाने के लिए 37 कारीगर लगे हैं।

वही इंद्रपुरी व्यापारी समिति के अध्यक्ष किशोर प्रजापति ने बताया कि 10 दिनों तक माता की स्थापना के साथ ही विविध कार्यक्रम होते हैं। माता की झांकी देखने राजधानी के अलावा रायसेन के लोग भी आते हैं।

विजय मार्केट में दिखेगी कटरा वैष्णव देवी
भेल की बड़ी दूसरी झांकी कटरा वैष्णवदेवी की बनाई जा रही है। विजय मार्केट में पहाड़ी पर वैष्णवी देवी विराजेगी। भक्तों को जाने के लिए रास्ते में अद्र्धकुवारी और उपर भैरोबाबा के दर्शन भी मिलेंगे। वैष्णव देवी गुफा में अपनी तीन पीडियों के साथ विराजेगी। इस झांकी के निर्माता दीपक मंडल अपने 40 कलाकारों के साथ 65000 स्वाक्यर फीट में झांकी बना रहे हैं। जिसमें कोलकाता से 40 कारीगर दिन रात काम कर रहे हैं।

यहां भी बैठती हैं माता
इंद्रपुरी सी सेक्टर, बी सेक्टर, ए सेक्टर, आंनद नगर राम मंदिर के सामने, अवधपुरी, साकेत नगर, शक्ति नगर, इंद्रपुरी का बीडीए मार्केट, अयोध्या नगर समेत एक दर्जन स्थानों पर मां दुर्गा की विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

यहां भी विराजेंगी मां भवानी
कोलार में बीमा कुंज और सर्वधर्म सी सेक्टर के साथ दानिश कुंज में मां भवानी की भव्य झांकी सजाई जाएगी। यहां पर दुर्गा उत्सव समितियों ने तैयारी शुरू कर दी हैं। अरेरा कॉलोनी, एमपी नगर, न्यू मार्केट में भी नवदुर्गा महोत्सव को लेकर कई जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

दुर्गा प्रतिमा विशेष
संत हिरदाराम नगर. संतनगर के पुराना वी बार्ड में विगत 27 वर्षों से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है। यहां शिवसेना उत्सव समिति के तत्वावधान में दर्गोत्सव मनाया जाता है। समिति के अध्यक्ष महेश आहूजा है। विगत 20 वर्षों से झांकी को प्रथम पुरूस्कार मिला है। इस वर्ष झांकी में 15 फिट के महादेव और 8 फिट के झूलेलाल महाराज 18 फिट लंबी और 20 फिट चौड़ी दुर्गा प्रतिमा होगी।

झांकी का स्थान : पूज्य सिंधी पंचायत कार्यालय के पास, पुराना बी वार्ड संत हिरदाराम नगर्र


आकर्षण : 25 फिट ऊंचा पांडाल, 5 हजार फिट का लाइट डेकारेशन


दर्शन का समय : प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 12 बजे तक, शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक


कहां कहां से आते हैं श्रध्दालु : गांधीनगर, फंदा, खजूरी, भैंसाखेड़ी, नई बस्ती, कोलूखेड़ी, भौंरी, संत हिरदाराम नगर

Story Loader