3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शुक्र का राशि परिवर्तन: अब इन 3 राशियों पर आ रही है आफत जबकि ये होंगी मालामाल…

rashi parivartan: ज्योतिष विज्ञान में शुक्र भाग्य का कारक

10 min read
Google source verification
shukra ka rashi parivartan sep 2019

भोपाल। ग्रहों की बदली स्थिति ज्योतिष ( jyotish ) के अनुसार हमें भी लगातार प्रभावित करती है। ऐसे में जहां कई बार कम प्रयासों में भी सफलता ( sucess ) मिल जाती है, तो वहीं कई बार पूरी तरह से हर संभव कोशिश के बावजूद हमें सफलता नहीं मिलती है। ज्योतिष में इस अवस्था को कई बार ग्रहों का प्रभाव भी माना जाता है।

दरअसल ज्योतिष ( vedic Jyotish ) के अनुसार ग्रहों की बदलती स्थिति जहां कुछ जातकों को खास फायदा पहुंचाती है,वहीं कुछ को ये परेशानी में भी डाल देती है।

अभी अगस्त में ही बुध, मंगल, गुरु, शुक्र सूर्य ने चाल बदली या राशि परिवर्तन किया है। वहीं अब सितंबर में 10 तारीख को एक बार फिर दैत्यों के गुरु व भाग्य ( astrology ) के कारक शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं।


सितंबर 2019 में ये होने हैं राशि परिवर्तन: rashi Parivartan on september 2019 ...
: 10सितम्बर 2019 (मंगलवार) - समय 01:54 - शुक्र का राशि परिवर्तन, सिंह से कन्या
: 11सितम्बर 2019 (बुधवार) - समय 05:08 - बुध का राशि परिवर्तन, सिंह से कन्या
: 17सितम्बर 2019 (मंगलवार) - समय 13:19 - सूर्य का राशि परिवर्तन, सिंह से कन्या
: 25सितम्बर 2019 (बुधवार) - समय 06:58 - मंगल का राशि परिवर्तन, सिंह से कन्या
: 29सितम्बर 2019 (रविवार) - समय 13:06 - बुध का राशि परिवर्तन, कन्या से तुला

ज्योतिष विज्ञान में शुक्र ग्रह को भौतिक सुखों का कारक माना गया है। यह एक शुभ ग्रह है। वहीं शास्त्रों में इसे असुरों के गुरु शुक्राचार्य के रूप में जाना जाता है। शुक्र के शुभ प्रभाव जहां व्यक्ति को समस्त सांसारिक सुख प्रदान करता है। वहीं अशुभ प्रभाव के चलते यह व्यक्ति में संस्कारहीनता, अपयश, परिवार में अलगाव और दुःख का इजाफा करता माना गया है।

शुक्र के राशियों से संबंध ( venus effect )...
राशियों में शुक्र ग्रह वृषभ और तुला राशि का स्वामी है। वहीं मीन इसकी उच्च राशि मानी जाती है और कन्या इसकी नीच राशि कहलाती है। वहीं नक्षत्रों में यह भरणी, पूर्वा फाल्गुनी और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्रों का स्वामी है। ग्रहों में बुध और शनि ग्रह शुक्र के मित्र ग्रह हैं और सूर्य और चंद्रमा इसके शत्रु ग्रह कहलाते हैं।

गोचर का समय और अवधि...
इस बार शुक्र ( venus ) ग्रह 10 सितम्बर 2019 यानि मंगलवार को सुबह 01:24 बजे कन्या राशि में गोचर करेगा साथ ही 4 अक्टूबर 2019, शुक्रवार को सुबह 04:56 बजे तक इसी राशि में रहेगा। शुक्र का कन्या राशि में यह गोचर हर राशि के जातक को प्रभावित करेगा। ऐसे में जहां कुछ राशियां इस गोचर के चलते लाभांवित होंगी। वहीं कुछ को इस दौरान नुकसान होने की भी संभावना है।

शुक्र ग्रह के मंत्र ( venus Mantra ) -
शुक्र का वैदिक मंत्र : ॐ अन्नात्परिस्त्रुतो रसं ब्रह्मणा व्यपिबत् क्षत्रं पय: सोमं प्रजापति:।
ऋतेन सत्यमिन्द्रियं विपानं शुक्रमन्धस इन्द्रस्येन्द्रियमिदं पयोऽमृतं मधु।।

शुक्र का तांत्रिक मंत्र : ॐ शुं शुक्राय नमः ।।

शुक्र का बीज मंत्र : ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः ।।

जानिये शुक्र के गोचर का 12 राशियों ( zodiac sign ) पर ज्योतिषीय प्रभाव-

1. मेष राशि फल / venus effect on aries Horoscope and Astrology :
इस दौरान आपकी राशि से शुक्र षष्टम भाव में गोचर करेगा। ज्योतिष में इस भाव को रोग व शत्रु भाव कहा जाता है। इस भाव से विरोधियों, रोग, पीड़ा, रोग प्रतिरोधक क्षमता व क़ानूनी विवादों को देखा जाता है।

Predictions: इस दौरान आपको विविध क्षेत्रों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में किसी प्रकार की रुकावट आ सकती है और बिज़नेस पार्टनर के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। लिहाज़ा आपको इसके लिए तैयार रहना चाहिए। इस दौरान आपके शत्रु बढ़ सकते हैं। ऐसे में उनसे सावधान रहें और उनके जाल में न फंसे। यदि कोई आवश्यक कार्य न हो तो यात्रा को टालने की कोशिश करें। क्योंकि यह समयावधि यात्रा के लिए शुभ संकेत नहीं दे रही है। वैवाहिक जीवन में भी अशांति बने रहने की भी संभावना है।

उपायः शुक्रवार को चावल दान करें।

2. वृषभ राशि फल / venus effect on taurus Horoscope & Astrology :
इस दौरान शुक्र ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर करेगा। कुंडली में इस भाव को संतान भाव के नाम से भी जाना जाता है। इस भाव से रोमांस, संतान, रचनात्मकता, बौद्धिक क्षमता को देखा जाता है।

Predictions: इस अवधि में आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। इस दौरान धन में वृद्धि संभव है और लॉटरी लगने के भी योग हैं। समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने के योग हैं। वहीं जो जातक नौकरी के लिए आशान्वित हैं उन्हें नई नौकरी मिलने की संभावना है। संतान आपसे स्नेह और आपका सम्मान करेगी। आपकी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। संतान प्राप्ति के भी योग हैं। प्रेम जीवन के लिए यह अच्छा समय है। लव पार्टनर के साथ रोमांस करने का अवसर प्राप्त होगा। सफलता मिलने की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है।

उपायः मां दुर्गा की आराधना करें।

3. मिथुन राशि फल / venus effect on gemini Horoscope and Astrology :
आपकी राशि से शुक्र ग्रह चतुर्थ भाव में गोचर करेगा। कुंडली के चौथे भाव को सुख भाव या मां का घर कहा जाता है। इस भाव से माता, जीवन में मिलने वाले सभी प्रकार के सुख, चल-अचल संपत्ति, लोकप्रियता एवं भावनाओं को देखा जाता है।

Predictions: इस दौरान आप कामयाबी की राह में आगे बढ़ेंगे। आपको आर्थिक लाभ होने के योग हैं। इस अवधि में आप भौतिक सुख-सुविधाओं का पूरा आनंद लेंगे। आपकी लंबे समय से रुकी हुई इच्छा के पूर्ण होने की प्रबल संभावना है। इस समय आपके सुखों में वृद्धि होगी। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको गोचर का लाभ मिलेगा। इस अवधि में आप आपकी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है।

उपायः शुक्रवार को चीनी दान करें।

4. कर्क राशि फल / venus effect on Cancer Horoscope & Astrology :
आपकी राशि से तृतीय भाव में शुक्र गोचर करेंगे। कुंडली में तीसरे घर को भाई, बहन, मामा, पराक्रम या सहज भाव कहा जाता है। इस भाव से व्यक्ति के साहस, इच्छा शक्ति, छोटे भाई-बहनों, जिज्ञासा, जुनून, ऊर्जा, जोश और उत्साह को देखा जाता है।

Predictions: इस दौरान आपकी किस्मत का सितारा बुलंद रहेगा। आपके साहस में वृद्धि होगी और किसी चीज़ को पाने के लिए आप जुनूनी भी हो सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में भी आपको लाभ मिलने के योग हैं और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपकी इच्छा शक्ति में वृद्धि होने की संभावना है। सरकार के द्वारा आपको लाभ प्राप्त होने के योग हैं। मित्रों की संख्या में वृद्धि के साथ ही शत्रुओं पर आपका भय बना रहेगा। कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

उपायः शुक्रवार को छोटी कन्याओं की पूजा करें और उन्हें मिश्री का भोग लगाएं।

5. सिंह राशि फल / venus effect on leo Horoscope and Astrology :
आपकी राशि से शुक्र द्वितीय भाव में गोचर करेगा। ज्योतिष में दूसरे भाव से पैत्रिक धन और व्यक्ति की वाणी आदि का विचार किया जाता है।

Predictions: इस दौरान आपको कई स्रोतों से धन लाभ प्राप्त होने के योग हैं। वहीं दुश्मनों पर भी आपका भय बना रहेगा। शुक्र के प्रभाव से पारिवारिक जीवन में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन के लिए यह शानदार समय रहने वाला है और शादीशुदा जातकों को इस दौरान संतान प्राप्ति के योग हैं।स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आपको इस गोचर का लाभ मिलेगा और आप एक दम दुरुस्त रहेंगे। आपके व्यक्तित्व में एक आकर्षण नज़र आएगा जिससे लोग आपकी ओर खींचे चले आएंगे। इस अवधि में आप कई नई चीजों की ख़रीददारी कर सकते हैं। वहीं छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी।

उपायः शुक्रवार को अपनी दाहिने बाजू में अरंड मूल धारण करें।

6. कन्या राशि फल / venus effect on virgo Horoscope & Astrology :
आपकी ही राशि में इस दौरान शुक्र ग्रह गोचर करेगा जो आपके प्रथम भाव अर्थात लग्न भाव में स्थित होगा। ज्योतिष में लग्न भाव को स्व या तनु भाव कहा जाता है।

Predictions: इस अवधि में जीवन में धन एवं ख़ुशियों का आगमन होगा। आपके स्वभाव में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। इस अवधि में अविवाहित जातक परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। शुक्र के प्रभाव से आपके व्यक्तित्व आकर्षक होगा, जो कि विपरीत-लिंग के व्यक्तियों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। मन में वासनात्मक विचार आ सकते हैं, जिन पर आपको नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। शत्रु भी आपका सामना करने से घबराएंगे। ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे आपके मान-सम्मान में कमी आए। परीक्षा में सफलता मिलेगी। इसके अलावा इस दौरान आपके ऊपर शुक्र का अधिक प्रभाव रहेगा। लिहाज़ा आप सौंदर्य उत्पाद एवं सुख-सुविधाओं में धन ख़र्च कर सकते हैं।

उपायः भगवान शिव को सफेद चंदन चढ़ाएं।

7. तुला राशि फल / venus effect on libra Horoscope and Astrology :
आपकी राशि से द्वादश भाव में शुक्र प्रवेश करेगा। ज्योतिष में यह भाव व्यय भाव कहलाता है। इस भाव से ख़र्चे, हानि, मोक्ष, विदेश यात्रा को देखा जाता है।

Predictions: इस दौरान धन लाभ के योग हैं। इस अवधि में आप भौतिक सुख-सुविधाओं और एक अच्छी जीवन शैली का आनंद लेंगे।वहीं व्यय भाव में शुक्र का गोचर आपके ख़र्चों में वृद्धि का कारक हो सकता है। वहीं व्यापार में भी लाभ होने की संभावना नज़र आ रही है। मित्रों की ओर से भी आपको किसी प्रकार का लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध स्थापित हो सकते हैं। गोचर के दौरान अगर विदेश जाने की इच्छा रखते हैं तो उसकी भी संभावना है।

उपायः भगवान शिव को सफेद फूल चढ़ाएं।

8. वृश्चिक राशि फल / venus effect on Scorpio Horoscope & Astrology :
इस दौरान आपकी राशि से शुक्र एकादश भाव में स्थित होगा। कुंडली में एकादश भाव को आय का भाव कहा जाता है। इस भाव से आय, जीवन में प्राप्त होने वाली सभी प्रकार की उपलब्धियां, बड़े भाई-बहन आदि को देखा जाता है।

Predictions: इस दौरान आपको विभिन्न स्रोतों से धन का आगमन भी हो सकता है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। प्रेम के मामलों में भी आपको सफलता मिलने की संभावना है। अगर आपने किसी को धन उधार दिया है तो वह धन भी आपके पास वापस आ सकता है। इसके अलावा आपके सामाजिक दायरे में भी वृद्धि की संभावना है। कार्य क्षेत्र में आपको किसी प्रकार की उपलब्धि प्राप्त होगी।

उपायः अपने घर में तुलसी का पौधा लगाएं।

9. धनु राशि फल / venus effect on sagittarius Horoscope & Astrology :
इस दौरान आपकी राशि से शुक्र दशम भाव में गोचर करेगा। ज्योतिष में दशम भाव कार्य,कॅरियर यानि प्रोफेशन, पिता की स्थिति, रुतबा, राजनीति और जीवन के लक्ष्यों के बारे में बताता है। इसे कर्म भाव कहा जाता है।

Predictions: इस अवधि में शुक्र का नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। किसी समस्या के कारण मानसिक तनाव भी रह सकता है। आपके शत्रुओं की संख्या में वृद्धि हो सकती है इसलिए सावधान रहें और चतुराई से उनका सामना करें। कार्य क्षेत्र में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।वहीं पैसों की लेन देन में सावधानी बरतें वरना धन हानि का भय है। इस दौरान आपकी सेहत का खास ख़्याल रखें। इस समयावधि में धैर्य न खोएं और परिस्थितियों का डटकर सामना करें। महिलाओं का सम्मान करें। विवादों से बचें।

उपायः श्री दुर्गा सप्तशती का जाप करें।

10. मकर राशि फल / venus effect on capricorn Horoscope & Astrology :
आपकी राशि से नवम भाव में शुक्र का गोचर रहेगा। ज्योतिष में नवम भाव को भाग्य भाव कहते हैं और शुक्र इसी भाव के कारक भी माने गए हैं। इस भाव से व्यक्ति के भाग्य, गुरु, धर्म, यात्रा, तीर्थ स्थल, सिद्धांतों का विचार किया जाता है।

Predictions: इस गोचर के दौरान वर्तमान नौकरी में स्थानांतरण अथवा नई नौकरी मिलने के योग हैं। वहीं नौकरी में परिवर्तन आपके लिए अच्छा रहेगा। सरकार की किसी योजना से आप लाभान्वित हो सकते हैं। आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आप अपने क्षेत्र में सफल होंगे। आपको विविध क्षेत्रों में लाभ मिलने के योग हैं। समाज में आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। दोस्तों एवं जीवनसाथी की मदद से आप अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे। आप धर्म और आध्यात्मिक कार्य के प्रति रुचि ले सकते हैं। तीर्थ यात्रा पर जाना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है।

उपायः शुक्रवार को शुक्र यंत्र स्थापित करें।

11. कुंभ राशि फल / venus effect on Aquarius Horoscope & Astrology :
इस अवधि में शुक्र आपकी राशि से अष्टम भाव में स्थित होगा। कुंडली के अष्टम भाव को वैदिक ज्योतिष में आयुर्भाव कहा जाता है। इस भाव से जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव, अचानक से होने वाली घटनाएँ, आयु, रहस्य, शोध आदि को देखा जाता है।

Predictions: शुक्र के गोचर से आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी और आप धन एकत्रित करने में सफल रहेंगे। इस दौरान आपके जीवन के विविध क्षेत्रों में अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। आपके जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन भी ख़ुशहाल रहने के शुभ संकेत दे रहा है। घर के सदस्यों के बीच प्रेम भाव और गहरा सामंजस्य देखने को मिल सकता है। छात्रों को गोचर के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। इस समय आपके ख़र्चों में भी वृद्धि हो सकती है।

उपायः शुक्रवार को अपने दाहिने हाथ में सरपंख मूल धारण करें।

12. मीन राशि फल / venus effect on pisces Horoscope and Astrology :
शुक्र इस समयावधि में आपकी राशि से सातवें भाव में रहेगा। ज्योतिष में कुंडली के सातवें भाव को विवाह भाव कहा जाता है। इस भाव से व्यक्ति के वैवाहिक जीवन, जीवनसाथी एवं जीवन के अन्य क्षेत्रों में बनने वाले साझेदारों का विचार किया जाता है।

Predictions: गोचर के दौरान आप दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा हो सकता है। अत: आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। ऐसे में आपको समझदारी से काम लें। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपको सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। इस बीच अपनी सेहत का भी ख़्याल रखें। इस दौरान ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे आपके मान-सम्मान में कमी आए। पैसों का लेन देन करते समय सावधानी अवश्य बरतें। गोचर की अवधि में आप यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस पार्टनर के साथ भी रिश्ते बिगड़ सकते हैं।

उपायः छोटी कन्याओं को सफेद वस्तुएं दान करें।

Story Loader