8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल में खुलेगा विदेश मंत्रालय का क्षेत्रीय कार्यालय

प्रदेश सरकार देगी जमीन, विदेशों से जुड़े सभी मामले यहां से देख जाएंगे

less than 1 minute read
Google source verification
Ministry

District Administration also made bulk transfer

भोपाल. प्रदेश में विदेश मंत्रालय का क्षेत्रीय कार्यालय खोलने की तैयारी हो गई है। प्रदेश सरकार ने केंद्र को इसका प्रस्ताव भेज दिया है। भोपाल में सरकारी जमीन पर विदेश भवन तैयार किया जाएगा। यह कार्यालय प्रदेश के विदेशों से जुड़े मसलों को देखेगा।

अप्रवासी भारतीयों का बनेगा अलग विभाग

प्रदेश सरकार की कोशिश है कि विदेश मंत्रालय का क्षेत्रीय कार्यालय खोलने की मंजूरी विधानसभा चुनाव से पहले मिल जाए। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज प्रारंभिक सहमति भी दे चुकी हैं। विदिशा से सांसद होने के कारण सुषमा इस प्रोजेक्ट को जल्द शुरू कराने के लिए प्रयास कर रही हैं। इसके लिए अगले महीने दिल्ली में एक बैठक भी संभावित है। अभी प्रदेश में अप्रवासी भारतीयों का अलग विभाग बनाया गया है। इसके कामकाज में भी इससे आसानी होगी।

ऐसे करेगा काम
यह कार्यालय मध्यप्रदेश के विदेशों से जुड़े सभी मामले देखेगा। मसलन, चीन को सोयाबीन निर्यात को लेकर जो प्रयास अभी किए जा रहे हैं, ऐसे काम भी विदेश कार्यालय के जरिए होंगे। इसके अलावा बड़े कारोबारियों को विदेश में कारोबार करने व अन्य मामलों में भी यहां से कनेक्टिव सहायता होगी। अमरीका में बने फ्रेंड्स ऑफ एमपी ग्रुप को भी यहीं से डील किया जाएगा।

पासपोर्ट कार्यालय से भी लिंक
क्षेत्रीय विदेश कार्यालय पहले से संचालित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से भी लिंक रहेगा। इसके तहत पासपोर्ट को लेकर आने वाली दिक्कतों और दूसरे देशों से संवाद को यहां से देखा जाएगा। इससे पासपोर्ट कार्यालय को भी केंद्रीय विदेश मंत्रालय से पत्राचार के जरिए होने वाले संवादों में आसानी होगी। तमाम एनओसी जल्द मिल जाएंगी।

ग्लोबल टूरिज्म व निगरानी
विदेश मंत्रालय का क्षेत्रीय कार्यालय खुलने से ग्लोबल टूरिज्म व निगरानी तंत्र में भी मदद मिलेगी। अभी करीब सवा लाख विदेशी टूरिस्ट मध्यप्रदेश आते हैं। इनकी दिक्कतों को भी यहीं से सुलझाया जा सकेगा। इसके अलावा दूसरे देशों से कनेक्टिविटी बढ़ेगी।