23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी के लिए लडक़ी देखने जा रहे बाइक सवार को डंपर ने कुचला, मौत

जा घायल, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Neelendra Kumar

•

Updated: 14 Jun 2020, 2:07 AM IST

Road Accident in Bhopal

शादी के लिए लडक़ी देखने जा रहे बाइक सवार को डंपर ने कुचला, मौत

भोपाल. नजीराबाद इलाके में शादी के लिए लडक़ी देखने जा रहे बाइक सवार जीजा-साले को डंपर ने रौंद दिया। हादसे में साले की मौके पर ही मौत हो गई। उनका चेहरा क्षत-विक्षत होकर जमीन पर बिखर गया। जीजा को मामूली चोट आने पर प्राथमिक उपचार के बाद छुïट्टी दे दी गई। घटना के बाद चालक डंपर छोडकऱ भाग निकला। पुलिस ने गाड़ी जब्त कर चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना बड़ली, रूनाहा नजीराबाद थाना इलाके की है।
पुलिस के मुताबिक, ग्राम तरेनी धाकड़, राजगढ़ निवासी 60 वर्षीय मोहर सिंह पिता गंगाराम खेती-किसानी करते थे। शनिवार दोपहर करीब एक बजे मोहर अपने जीजा ग्राम मोहनी कलां थाना कुरावर राजगढ़ निवासी कालूराम 65 वर्ष के साथ लडक़े की शादी के लिए लडक़ी देखने शमशाबाद जा रहे थे। बाइक कालू राम चला रहा था और मोहर सिंह पीछे बैठे थे। वे बड़ली रूनाहा पहुंचे ही थे कि पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में मोहर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कालूराम को मामूली चोट आई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और शव को पीएम के लिए भेज दिया। इधर, घटना के बाद चालक डंपर छोडकऱ भाग निकला। पुलिस ने गाड़ी जब्त कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत
मिसरोद थाना इलाके में स्थित समरधा जोड़ पर शुक्रवार शाम बाइक की टक्कर से घायल हुए साइकिल सवार बुजुर्ग ने इलाज के दौरान शनिवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने बाइक जब्त कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 60 वर्षीय अर्जुन सिंह समरधा में रहते थे। उनके बेटे शिवराज का मंडीदीप में ऑफिस है। पिता रोजाना समरधा से मंडीदीप बेटे के ऑफिस साइकिल से जाते थे। शुक्रवार शाम वे शिवराज के ऑफिस से लौट रहे थे, इस दौरान समरधा जोड़ के पास उन्हें बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी थी। सूचना पर मौके पर पहुंचे मिसरोद थाने के आरक्षक सचिन डोंगरे और आरक्षक शिव शंकर यादव ने घायल को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। सिर में अंदरूनी चोट होने के कारण बुजुर्ग को हादसे के बाद से होश नहीं आया था। शनिवार सुबह डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।