3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP सरकार पर सिंधिया का तीखा हमला,बोले- जनता में अब बदलाव का मूड : Vedio

उपचुनाव से कांग्रेस में एकता का आगाज हुआ है...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 7 Mar 2018, 12:56 PM IST

PCC- congress

भोपाल@दीपेश अवस्थी की रिपोर्ट...

मध्यप्रदेश में हुए उपचुनाव से विधानसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। मुंगावली और कोलारस में जनता की जीत हुई है। जिससे ये साफ हो गया है कि मध्य प्रदेश की जनता ने अब बदलाव का मूड बना लिया है।

यह बातें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पीसीसी में पत्रकारों से चर्चा के दौरान बुधवार को कही। उनका कहना है कि जनता ने आगाह कर दिया है, बीजेपी की विदाई एमपी से तय है। धीरे-धीरे जनता का रुख एक बार फिर कांग्रेस की तरफ हो रहा है।

सिंधिया के मुताबिक जनता भी भाजपा के खोखले दावों और वादों को समझ चुकी है।लोगों का मन भर चुका है। उपचुनाव से कांग्रेस में एकता का आगाज हुआ है। लगातार अटेर, चित्रकूट ,नगर पंचायत निकाय ,कोलारस-मुंगवाली से साफ हो गया है कि जनता इनकी विदाई चाहती है। इस बात की संतुष्टि जितने भी चुनाव पिछले हुए सब चुनाव कांग्रेस पार्टी जीती है।

इस जीत का कार्यकर्ताओं को श्रेय देता हूं जो बिल्कुल घर परिवार छोड़कर 6 माह से डटे रहे। इसके साथ ही चुनाव आयोग को भी धन्यवाद जिन्होंने समय-समय पर कड़े फैसले लिए और कार्रवाई की।

कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कोलारस और मुंगावली में कांग्रेस की जीत के लिए कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद दिया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया समेत कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे।

यहां उन्होंने कहा कि मैं भोपाल में मकान ढूंढने के चक्कर में नहीं हूं, जनता के दिल मे जगह बनाने के लिए काम कर रहा हूं। हर चुनाव को पूरी गंभीरता से लिया है। ऐसा सोचो कि हम हार रहे हैं, तभी परिणाम आपके फेवर में आएगा।

चेहरे को लेकर ये बोले:
कांग्रेस के मप्र में चेहरे को लेकर उठी मांग को लेकर सिंधिया ने कहा कि जहां तक चेहरे का विषय है। हर राज्य की स्थिति अलग है।मेरी सोच राष्ट्र स्तर पर है, लेकिन यह फैसला कांग्रेस हाई कमान लेंगे।

जो भी जिम्मेदारी मुझे दी है। मैंने हर जिम्मेदारी निभाने की पूरी कोशिश की। मध्यप्रदेश में कांग्रेस का चेहरा कौन होगा यह निर्णय कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। पिछले 16 वर्षों से मैं कांग्रेस और जनता की सेवा कर रहा हूं, मुझे जो भी जिम्मेदारी मिली उसे तन-मन-धन से निभाया और अपने अंतिम सांस तक निभाता रहूंगा।

ज्ञात हो कि बीते कई दिनों से मप्र में कांग्रेस के चेहरे को लेकर सिंधिया के नाम की कई अटकलें लगाई जा रही हैं, यहां तक की कुछ बयानों में कमलनाथ ने भी कहा है कि यदि सिंधिया सीएम प्रोजेक्ट होते हैं तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है। वहीं जानकारों का मानना है कि कांग्रेस चेहरे को लेकर फंसी हुई है, यदि कांग्रेस किसी को सीएम प्रोजेक्ट करती है तो मप्र में कांग्रेस का दूसरा धड़ परेशानी पैदा कर सकता है।

भाजपा पर आरोप...
भाजपा पर बड़ा हमला करते हुए सिंधिया ने कहा कि लगातार अटेर, चित्रकूट ,नगर पंचायत निकाय ,कोलारस-मुंगवाली में कांग्रेस की जीत से साफ हो गया है कि जनता इनकी विदाई चाहती है। इस बात की संतुष्टि है कि जितने भी चुनाव पिछले दिनों हुए सब में चुनाव कंग्रेस पार्टी जीती है।

वहीं कोलारस मुंगवाली में किसकी नाक कटी किसकी नहीं यह जनता समझेगी। कोलारस मुंगावाली में पूरी सरकार जुटी हुई थी। उपचुनाव के दौरान कई बार सरकार ने प्रशासन का दुरुपयोग किया। सिंधिया ने कहा कि एमपी के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि चुनाव आयोग ने कोलारस-मुंगावली उपचुनाव में मंत्रियो-मुख्यमंत्रियों को नोटिस दिया।

हमारे द्वारा फर्जी मतदाता पकड़े गए, हमें कहा गया कि फर्जी मतदान रोकने में देरी हो गई है, अब कोशिश की जाएगी। पहली बार इस तरह का माहौल देखा। इसके साथ ही सिंधिया बीते साल हुए अटेर चुनाव को लेकर भी सरकार पर हमला बोला।

बड़ा हमला...
सिंधिया ने एक बार फिर भाजपा पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री सरताज सिंह से इलाज के बिल पर रिश्वत मांगने को लेकर कड़ा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूरी तरफ से भ्रष्टाचार हावी हो चुका है। जब भाजपा के वरिष्ठ नेता से रिश्वत मांगी जा रही है, तो अाम आदमी का क्या होता होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर और विधायक सरताज सिंह जब ख़ुद सरकार की व्यथा सुना रहे हैं, तो जनता का क्या हाल है यह समझा जा सकता है।

बावरिया की तारीफ की...
इसी बीच सिंधिया प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया की भी तारीफ करते नजर आए। उन्होंने कहा कि बावरिया जी के निर्देशन में हम सब काम कर रहे है कि अगले 5 साल में अगर मौका मिला तो किसानों, महिलाओं, रोजगार ,युवाओं सभी के लिए कैसे काम करेंगे।

बैठक से पहले हुई बातचीत : इससे पहले सिंधिया ने दीपक बाबरिया से मुलाकात की और करीब 15 मिनट तक बंद कमरे में बातचीत की। दोनों की बातचीत को विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। उपचुनाव की जीत के बाद माना जा रहा है विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के एक्शन प्लान शुरुआत हो चुकी है।

लेनिन से साधा निशाना:
भाजपा द्वारा त्रिपुरा के बेलोनिया टाउन में कॉलेज स्क्वेयर स्थित रूसी क्रांति के नायक व्लादिमीर लेनिन की मूर्ति गिराने पर भी सिंधिया ने सरकार को निशाना बनाया। सिंधिया ने कहा कि भाजपा ने देश की संस्कृति को ध्वस्त किया।

भाजपा के सत्ता में आने पर मूर्तियों को निशाना बनाया जा रहा है। भाजपा भले ही देश में जीत दर्ज कर रही है, लेकिन इसके बावजूद लोगों की तकलीफें बढ़ती जा रही हैं।' भाजपा का दायां हाथ गुनाह करता है बायां हाथ कहता है मैं विरोध करता हूं।