20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी बीजेपी के वरिष्ठ नेता को बड़ा दायित्व, निगम- मंडल और आयोगों में राजनीतिक नियुक्तियां शुरु

Jaibhan Singh Pavaiya- ग्वालियर-चंबल इलाके के राजनीतिक माहौल में पुन: बदलाव के संकेत

2 min read
Google source verification
Jaibhan Singh Pavaiya

Jaibhan Singh Pavaiya

Jaibhan Singh Pavaiya - मध्यप्रदेश में निगम, मंडल और आयोगों में राजनीतिक नियुक्तियों की शुरुआत हो गई है। राज्य सरकार ने पहली नियुक्ति छठवें राज्य वित्त आयोग में की। प्रदेश के वरिष्ठ बीजेपी नेता पूर्व मंत्री जयभानसिंह पवैया Jaibhan Singh Pavaiya को इसका अध्यक्ष बनाते हुए बड़ा दायित्व दिया है। इसी के साथ कई सालों बाद सक्रिय राजनीति में उनकी वापसी हो गई है। जयभान सिंह पवैया के वित्त आयोग का अध्यक्ष बनने से ग्वालियर-चंबल इलाके के राजनीतिक माहौल में पुन: बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। वित्त आयोग में सदस्य भी नियुक्त किए गए हैं। प्रदेश के पूर्व वरिष्ठ अधिकारियोें को स्थान देकर समायोजित किया गया है।

मध्यप्रदेश में निगम, मंडल और आयोगों में पहली राजनीतिक नियुक्ति के रूप में राज्य वित्त आयोग को चुना गया है। पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया को 6 वें राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। उनके नाम पर सहमति बनने के बाद राज्य सरकार ने आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी।

शिवराज सिंह चौहान की सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री थे

जयभान सिंह पवैया Jaibhan Singh Pavaiya मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वे शिवराज सिंह चौहान की सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री थे। जयभान सिंह पवैया ने सन 2013 से 2018 तक यह जिम्मेदारी संभाली थी। ग्वालियर-चंबल की राजनीति में उनका खासा दबदबा रहा पर कुछ सालों से वे अलगथलग से थे।

हार्डकोर हिंदूवादी नेता के रूप में जाने जाते हैं जयभान सिंह पवैया

जयभान सिंह पवैया प्रदेश में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शुमार हैं। वे ग्वालियर से लोकसभा सदस्य भी रह चुके हैं। जयभान सिंह पवैया हार्डकोर हिंदूवादी नेता के रूप में जाने जाते हैं। सांसद बनने के पहले वे बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक थे।

पूर्व आईएएस केके सिंह और विधानसभा के पूर्व एडिशनल सेक्रेटरी वीरेंद्र कुमार को सदस्य सचिव बनाया

राज्य सरकार ने 6 वें वित्त आयोग के अध्यक्ष के रूप में जयभान सिंह पवैया Jaibhan Singh Pavaiya की नियुक्ति के साथ सदस्य सचिव की नियुक्तियों की भी घोषणा की। आयोग में पूर्व आईएएस केके सिंह और विधानसभा के पूर्व एडिशनल सेक्रेटरी वीरेंद्र कुमार को सदस्य सचिव बनाया जाएगा। वीरेंद्र कुमार राज्य वित्त सेवा के अधिकारी रह चुके हैं। मप्र वित्त विभाग में एडिशनल सेक्रेटरी का दायित्व भी निभा चुके हैं।