7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शैलेन्द्र सिंह मुरैना और मनीष खत्री भिण्ड एसपी बने

इंदौर पुलिस उपायुक्त निमिष अग्रवाल का तबादला निरस्त
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Awasthi

•

Updated: 29 Apr 2023, 11:03 PM IST

शैलेन्द्र सिंह मुरैना और मनीष खत्री भिण्ड एसपी बने

शैलेन्द्र सिंह मुरैना और मनीष खत्री भिण्ड एसपी बने

भोपाल। राज्य सरकार ने शनिवार को सात आईपीएस अफसरों की जिम्मेदारी बदली है। इनमें भिण्ड एसपी शैलेन्द्र सिंह को मुरैना की कमान दी गई है, जबकि मनीष खत्री को भिण्ड की कमान मिली है। मनीष वर्तमान में खरगौन अतिरिक्त पुंलिस अधीक्षक हैं। जबकि इंदौर पुलिस उपायुक्त् निमिष अग्रवाल का 25 मार्च को पीटीएस एसपी इंदौर के पद पर किया गया तबादला निरस्त करते हुए उनकी पदस्थावत यथावत इंदौर रखी गई है। जबकि उज्जैन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद की 25 मार्च को की गई पदस्थापना में संशोधन करते हुए इन्हें पुलिस उपायुक्त इंदौर जोन-2 पदस्थ किया गया है।

पुलिस उपायुक्त जोन-2 नगरीय पुलिस इंदौर सूरज कुमार वर्मा को सेनानी प्रथम वाहिनी एसएएफ इंदौर, सेनानी प्रथम वाहिनी एसएएफ इंदौर यांगचेन डोलकर भुटिया को एसपी पीटीसी इंदौर पदस्थ करते हुए सेनानी आरएपीटसी इंदौर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आशुतोष बागरी सहायक पुलिस महानिरीक्षक पीएचक्यू को सेनानी 17वीं वाहिनी एसएएफ भिण्ड पदस्थ किया गया है।