2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना काल में किसानों को राहत, MP में 0% ब्याज पर मिलेगा फसल ऋण

जीरो फीसदी ब्याज पर कर्ज लेने वाले किसान 31 मई तक जमा कर सकेंगे राशि

less than 1 minute read
Google source verification
cm_shivraj_chauhan.jpg

भोपाल. कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक फैसले ने प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत पहुंचाई है। अब यहां के किसानों को जिला सहकारी बैंक और प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों से पहले की तरह ही 0% ब्याज पर कर्ज मिलेगा। साथ ही समितियों के माध्यम से वर्ष 2019-20 में रबी और खरीफ फसलों के लिए किसानों को दिए गए कर्ज पर कोई ब्याज नहीं लगेगा।

शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वित्त एवं सहकारिता विभाग की बैठक कर निर्णय लिया कि किसानों को फसल ऋण दिए जाने के लिए पूर्व के वर्षों में संचालित जीरो प्रतिशत ब्याज पर फसल ऋण योजना को वर्ष 2020-21 में भी जारी रखा जाएगा। पिछली सरकार द्वारा इस सुरक्षित सुविधा को बंद जाने पर विचार किया जा रहा था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान हमारी प्राथमिकता हैं। मध्यप्रदेश सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिए कार्य करती रही है। कोरोना संकट की इस घड़ी में हम किसानों को अतिरिक्त सुविधाएं देंगे ताकि प्रदेश में कृषि गतिविधियों को अधिक से अधिक बढ़ावा दिया जाए।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि किसानों को प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से कृषि वर्ष 2018-19 में जीरो प्रतिशत ब्याज दर पर जो फसल ऋण दिया गया था, उसके भुगतान की 28 मार्च से बढ़ाकर 31 मई 2020 कर किया गया है ताकि कोरोना कल में किसानों को किसी तरह का कई दिक्कत ना हो।

Story Loader