
क्या लोकसभा चुनाव के लिए पाकिस्तान के भरोसे हैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी?
भोपाल. लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 6 मार्च 2019 को एक ट्ववीट किया। शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुआ कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पाकिस्तान के सहारे हैं। हालांकि उन्होंने कांग्रेस पर भी टिप्पणी की पर फोकस राहुल गांधी को ही किया।
क्या है शिवराज सिंह के ट्वीट पर
शिवराज ने अपने ट्विटर पर लिखा- 'देश में जहां भी कांग्रेस की सरकार है वो भगवान भरोसे चलती है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पाकिस्तान भरोसे चलते है।' 2018 में मध्यप्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 15 साल बाद सत्ता में वापसी की थी। विधानसभा में हार के बाद पार्टी ने शिवराज सिंह चौहान को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी के उपाध्यक्ष बनने के बाद से शिवराज सिंह चौहान लागातर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला कर रहे हैं।
आखिर शिवराज सिंह ने क्यों कहा पाकिस्तान के भरोसे हैं राहुल गांधी
पुलावामा में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय वायुसेना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की सीमा में घुसकर बालाकोट में आंतकी ठिकानों का तबाह कर दिया। वायुसेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक के बाद कांग्रेस के कई नेताओं ने इसके सबूत मांगे। सबूत मांगने वालों में खुद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल थे। राहुल गांधी ने मीडिया से कहा कि सरकार को एयर स्ट्राइक के सबूत जनता के सामाने पेश करने चाहिए। जिसके बाद से भाजपा कांग्रेस पर हमलावर हो गई। भाजपा नेताओं ने कहा- कांग्रेस को देश की सेना पर भरोसा नहीं है। एयर स्ट्राइक में मुद्दे पर कांग्रेस बैकफुट पर आ गई है।
पाकिस्तान में कांग्रेस नेताओं के बयान सुर्खियों में
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान के टीवी और चैनलों और अखबरों में विपक्ष के बयान को प्राथमिकता दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत भाजपा के कई नेता कह चुके हैं कि वायुसेना की कार्रवाई पर सबूत मांगने वाली कांग्रेस के बयान पर पाकिस्तान में तालियां बजाई जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस के पूर्व महासचिव और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी पुलवामा हमले को आंतकी घटना बताने के बजाए इसे एक दुर्घटना करार दिया जिसके बाद जमकर सियासी हंगामा हुआ। तो वहीं, कमलनाथ भी एयरस्ट्राइक के सबूत मांग चुके हैं।
राफेल मुद्दे पर राहुल गांधी
राफेल मुद्दे पर राहुल गांधी लगातार पीएम मोदी पर हमला कर रहे हैं। कैग रिपोर्ट में कहा गया है कि यूपीए सरकार की अपेक्षा एनडीए सरकार में डील सस्ती हुई है और राफेल लाने की प्रक्रिया भी तेज है। ऐसे में राहुल गांधी लगातार राफेल पर भ्रष्ट्राचार की बात कहकर केन्द्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। अभी तक राफेल के मुद्दे पर चुप रहने वाले पीएम मोदी भी अब राफेल के मुद्दे पर विपक्ष पर हमलावर हो चुके हैं। एयर स्ट्राइक के बाद पीएम मोदी ने कहा था कि आज देश को राफेल की कमी खल रही है। अगर हमारे पास राफेल होते तो परिणाम कुछ और होते। उन्होंने कहा कि राफेल पर विपक्ष के हंगामे के कारण उसके आने में देरी हो रही है। विपक्ष नहीं चाहता है कि राफेल आए। दूसरी तरफ राफेल के माध्यम से राहुल गांधी खुद को सही साबित करना चाहते हैं। जब कैग को राफेल डील में कोई घोटाला नहीं मिला तो कांग्रेस ने उसकी निष्पक्षता पर ही सवाल खड़ा कर दिया।
अभिनंदन की रिहाई पर इमरान की तारीफ
कांग्रेस के कई नेताओं ने विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तारीफ की। दिग्विजय सिंह ने तो यहां तक कह दिया था कि इमरान खान ने साबित किया कि वो एक अच्छे पड़ोसी हैं।
Published on:
09 Mar 2019 11:15 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
