सोमवार के दिन महाशिवरात्रि का शुभ संयोग 12 बाद बना है। पंडित जगदीश शर्मा ने बताया कि 2005 में महाशिवरात्रि सोमवार के दिन पड़ी थी। इसके बाद इस साल भी यह शुभ संयोग बन रहा है। उन्होंने बताया कि सोमवार के दिन शिवरात्रि का होना शुभफलदायी माना जाता है, जिनका चंद्रमा खराब हो, उनके लिए शिव पूजा विशेष फलदायी होगी। वहीं जिन बच्चों का पढ़़ाई में मन नहीं लगता है, उनके लिए भी महाशिवरात्रि पर पूजा करना विशेष पुण्य फलदायी होगा।