
26 टन गौमांस मामले में SIT गठित (Photo Source- Patrika)
Bhopal Slaughter House Case :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के स्लॉटर हाउस में पिछले दिनों मिले गौमांस के मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है। भोपाल पुलिस कमिश्नर ने इसका गठन किया है, जिसकी जांच एसीपी उमेश तिवारी के नेतृत्व में की जाएगी। वहीं, दो थानों के प्रभारी भी इस जांच में सहयोग करेंगे।
जांच टीम का फोकस इस बात पर होगा कि, इतनी बड़ी मात्रा में गौमांस कहां से लाया गया था, साथ ही कब से यह धंधा चल रहा था। ऐसे में माना जा रहा है कि, जांच के आधार पर इस गंभीर मामले में और भी आरोपी बनाए जा सकते हैं। इनमें कुछ नाम चौंकाने वाले भी हो सकते हैं। फिलहाल, अबतक इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
आपको बता दें कि, 17 दिसंबर की रात शहर के पुलिस मुख्यालय के सामने हिंदू संगठनों ने मांस से भरा एक ट्रक पकड़ा था। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि, इस ट्रक में जो मांस परिवहन किया जा रहा थाव वो गोमांस है। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और अन्य अधिकारी पहुंच गए थे। पुलिस ने सबसे पहले ड्राइवर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद इस मांस को लैब में टेस्टिंग के लिए राज्य पशु चिकित्सालय जहांगीराबाद भेजा गया था। लैब रिपोर्ट में 26 टन जब्त मांस गोमांस का ही पाया गया। फिलहाल, इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
Updated on:
20 Jan 2026 08:45 am
Published on:
20 Jan 2026 08:45 am
