1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP ने एक सामान्य कार्यकर्ता को बना दिया प्रदेश अध्यक्ष, 2013 में ली थी पार्टी की सदस्यता

मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ ने वीडी शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

Feb 15, 2020

BJP ने एक सामान्य कार्यकर्ता को बना दिया प्रदेश अध्यक्ष, 2013 में ली थी पार्टी की सदस्यता

BJP ने एक सामान्य कार्यकर्ता को बना दिया प्रदेश अध्यक्ष, 2013 में ली थी पार्टी की सदस्यता

भोपाल. भाजपा ने शनिवार को कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की। मध्यप्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को बनाया गया है। विष्णुदत्त शर्मा को वीडी शर्मा के नाम से जाना जाता है। 2019 के लोकसभा चुनाव में वीडी शर्मा पहली बार चुनाव लड़े और खजुराहो संसदीय सीट से सांसद बने।

क्या कहा वीडी शर्मा ने
पार्टी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर वीडी शर्मा ने ट्वीट कर कहा- मुझ जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को मध्य प्रदेश, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह जी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार।

मध्यप्रदेश के सीएम ने भी दी बधाई
मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ ने वीडी शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी। कमलनाथ ने कहा- प्रदेश के खजुराहो से सांसद विष्णुदत्त शर्मा को मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर बहुत-बहुत बधाई। उम्मीद करता हूं कि प्रदेश के विकास, प्रगति व प्रदेशवासियों की भलाई के लिये प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों में इनका सहयोग मिलेगा।







सामान्य परिवार से हैं विष्णुदत्त शर्मा
विष्णुदत्त शर्मा सामान्य परिवार से आते हैं। विष्णुदत्त शर्मा का जन्म मुरैना में हुआ है। विष्णुदत्त शर्मा की प्रारंभिक शिक्षा कक्षा 1 से 8वीं तक मुरैना के सूरजनपुर गांव में शासकीय स्कूल में हुई। उन्होंने ग्वालियर कृषि विश्वविद्यालय से स्तानक की पढ़ाई की। वीडी शर्मा छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे। विष्णुदत्त शर्मा संघ के काफी कराबी माने जाते हैं और 2013 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली थी। 2014 के लोकसभा में उनकी अटकलें थीं लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में वो पहली बार चुनाव लड़े और सांसद बने।


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीति शुरू करने के बाद विष्णुदत्त शर्मा को संगठन में अनेक पद मिले। मौजूदा समय में वह भाजपा मध्यप्रदेश के प्रदेश महामंत्री थे। प्रदेश की राजनीति में उन्हें बड़ा चेहरा माना जाता है। संघ से भी उनका जुड़ाव रहा है। विष्णुदत्त शर्मा 1987 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1995 से फुल टाइमर राजनीति में विष्णुदत्त ने कदम रखे। 1993 से 1994 तक वह मप्र राज्य में सचिव रहे। विष्णुदत्त शर्मा 2001 से 2007 तक मप्र में ABVP राज्य संगठन सचिव रहे। इस दौरान विष्णुदत्त शर्मा एबीवीपी के राष्ट्रीय सचिव भी रहे। 2007 से 2017 तक मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन सचिव रहे। 2007 से 2009 तक विष्णुदत्त शर्मा एबीवीपी के राष्ट्रीय महासचिव भी रहे।

Story Loader