25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में तेज हवा का अलर्ट, भोपाल समेत कई शहरों में सताएगी सर्दी

भोपाल

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 6 Mar 2025, 8:45 AM IST

MP Weather Update

MP Weather Update

MP Weather Update : मार्च में गर्मी की शुरुआत के बीच मध्यप्रदेश में एक बार फिर ठंडक ने दस्तक दे दी है। बर्फबारी के बाद आ रही उत्तर पश्चिमी सर्द हवाओं के कारण तापमान में तेजी से गिरावट हुई है। राजधानी भोपाल में बुधवार को न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री से लुढ़ककर 10.6 डिग्री पर पहुंच गया, इसी प्रकार अधिकतम तापमान भी 4 डिग्री गिरकर 26.9 पर पहुंच गया। भोपाल में पिछले छह साल बाद मार्च में इतना सर्द दिन रहा है, जबकि दस सालों में यह चौथी बार है, जब इस माह न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री पर पहुंचा है।

ये भी पढें - होली से पहले रेलवे ने कैंसिल की ये ट्रेनें, कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट, परेशानी से बचने देखें लिस्ट

जम्मू- कश्मीर से आ रही बर्फीली हवा से प्रदेश(MP News) का मौसम बदल गया। दिन का तापमान सामान्य से नीचे आ गया और सर्दी का अहसास हुआ। दिन व रात में फिर से गर्म कपड़े निकल आए।मौसम विभाग ने एमपी में तेज हवा का अलर्ट जारी किया है।इसके चलते अगले दो दिनों तक तापमान सामान्य या उससे नीचे रहने की संभावना जताई है। भोपाल समेत कई शहरों में सर्दी का असर दिखेगा।

दिन में 30 की रफ्तार से चली सर्द हवा

मौसम विभाग(MP Weather Update) के अनुसार ग्वालियर में दोपहर 2:30 बजे से 3 बजे के बीच हवा की अधिकतम रफ्तार कुछ समय के लिए 30 किमी प्रतिघंटा तक भी पहुंच गई थी, दिन में आमतौर पर हवा की रफ्तार 15 से 19 किमी प्रतिघंटा रही।

गर्मी में सर्द हवा...

हिमालय क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर से ठंडी हवा प्रदेश सहित इंदौर में भी पहुंच रही है। इसके कारण गर्मी के मौसम वाले मार्च के शुरुआती सप्ताह में दिन और रात के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। मंगलवार रात से ठिठुरन बढ़ी, जो अगले दिन भी जारी रही। बुधवार को दिन का तापमान 28.4 व रात का 13.2 डिग्री रहा, जो एक दिन पहले 30.5 व 16.8 डिग्री था। 24 घंटे में दिन के तापमान में 2.1 व रात के तापमान में 3.6 डिग्री की कमी दर्ज की गई।

भारत मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के वैज्ञानिक डॉ. प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया, 2 मार्च को हिमालय क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर से ठंडी हवा पहुंच रही है। अगले 24 घंटे तक तापमान में कमी की संभावना बनी रहेगी। इसके बाद 9 मार्च को फिर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।