भोपाल/अशोकनगर। ये हैं जाने-माने बिजनेसमैन अशोक कुमार पाटनी। अशोक हाल ही में अशोकनगर आए थे। यहां उन्होंने चातुर्मास कर रहे तीन जैन मुनियों से आशीर्वाद लिया था। अशोक यहां हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे, जिसे देख लोग दंग रह गए, क्योंकि जो लोग अशोक को जानते हैं, उन्होंने अशोक की तंगहाल भरी जिंदगी भी देखी हुई है। इसलिए खुद के हेलीकॉप्टर से अशोक को उतरते देख उनकी आंखें भी खुली रह गईं। आइए हम बताते हैं इस बिजनेसमैन की कामयाबी की कहानी...