
अब कांग्रेस में ही बढ़ने लगा CAA का समर्थन, 2 विधायकों ने जताई कानून विरोध पर आपत्ति
भोपाल/ एक तरफ जहां कांग्रेस नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को देश विरोधी बताते हुए देशभर में इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। वहीं कांग्रेस के भीतर ही CAA का समर्थन बढ़ता नजर आने लगा है। कुछ दिनों पहले गोवा में CAA बुरा है कहकर कांग्रेस के स्टैंड के खिलाफ जाते हुए कुछ नेताओं ने पार्टी छोड़ दी थी।वहीं, अब मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस के दो कद्दावर नेताओं और विधायकों ने पार्टी के स्टैंड के खिलाफ जाते हुए नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन किया है। साथ ही उन्होंने इसके विरोध करने पर आपत्ति भी जताई है। CAA को सही ठहराने वाले दोनों विधायकों में से एक मंदसौर जिले के सुवासरा विधानसभा सदस्य हरदीप सिंह डांग हैं, वहीं दूसरे कांग्रेस के चौटी के नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और विधायक लक्ष्मण सिंह हैं।
पढ़ें ये खास खबर- जानिए क्या है NRC और CAA, क्यों मच रहा है इस पर घमासान
अधूरी जानकारी हैरानी का विषय : डांग
सुवासरा विधानसभा से विधायक हरदीप सिंह डांग ने CAA का समर्थन करते हुए कहा कि, केन्द्र सरकार द्वारा लाया गया ये कानून देश के नहीं बल्कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में प्रताणित किये जा रहे अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का कानून है, जो बहुत ही अच्छी बात है। विधायक डांग ने CAA और NRC पर आम लोगों के साथ राजनीतिक पार्टियों की अधूरी जानकारी को लेकर हैरानी जताते हुए कहा कि, अधूरी जानकारी होने के चलते लोग विरोध स्वरूप सड़कों पर उतरे हैं। मीडिया बातचीत में डांग ने कहा कि, पाकिस्तान में प्रताड़ित लोगों को अगर भारत सहारा देता है तो, इसमें गलत क्या है। वहीं, CAA और NRC अलग-अलग बताते हुए डांग ने कहा कि, ये दोनो ही कानून अलग हैं, जिन्हें अलग-अलग ही देखा जाना चाहिए।
मुसलमान भी अब इसका विरोध नहीं करना चाहते : सिंह
वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई और चांचौड़ा से विधायक लक्ष्मण सिंह भी CAA का समर्थन करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक ट्वीट के जरिये पार्टी स्टैंड पर आपत्ति जताते हुए कहा कि, सीएए पर अब पॉलिटिक्स बंद होनी चाहिए। मुसलमान भी अब इसका विरोध नहीं करना चाहते। वो कह रहे हैं कि हमारे रोजगार की व्यवस्था करो।रस्सी को ज्यादा खींचने से वो टूट जाती है। बता दें कि, इससे पहले भी विधायक सिंह का एक बयान कांग्रेस की विचार धारा के खिलाफ चर्चा में आया था। उस दौरान सिंह ने कहा था कि, संसद में कानून पारित हो चुका है और सभी राजनीतिक दल अपने विचार व्यक्त कर चुके हैं। ऐसे में इसे विषय पर ज्यादा टिप्पणी, बयान व्यर्थ है। उन्होंने कहा था कि इसे कबूल करते हुए लोगों को आगे बढ़ना चाहिए।
ऐसे समय सामने आया कांग्रेस विधायकों का बयान
लक्ष्मण सिंह और डांग का ये बयान उस समय सामने आया है, जब पार्टी देशभर में खुलकर सीएए को लेकर केन्द्र सरकार के विरोध में खड़ी है। बीते दिनों मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ भी नागरिकता कानून के विरोध में शामिल हुए थे और मोदी सरकार की नीति को असंवैधानिक बताते हुए प्रधानमंत्री से ही उनके बाप दादों के स्वतंत्रता सेनानी होने के प्रमाण मांगे थे।
पहली बार विरोध में नहीं उतरे हैं विधायक
हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब कांग्रेस के इन दोनों नेताओं ने पार्टी की आइडियोलॉजी के खिलाफ स्टैंड लिया हो, इससे पहले भी डांग और लक्ष्मण सिंह कई बार कांग्रेस के स्टैंड के खिलाफ और मोदी सरकार के फैसलों का स्वागत करते नजर आ चुके हैं। फिर भले ही वो जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने फैसले की बात हो या लक्ष्मण सिंह द्वारा कर्जमाफी सहित कई मसलों पर कमलनाथ सरकार को घेरने की बात हो।
Published on:
12 Jan 2020 01:55 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
