
कैलाश का फिर विवादित बयान, 'अब सरकार बनी तो अधिकारियों को मुर्गा बनाकर पूछेंगे, तेरा क्या होगा कालिया'
इंदौर/ कोलकता/ भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयानों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। पिछले दिनों इंदौर को जलाने की धमकी देने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि, एक बार फिर उनके बयान ने सनसनी मचा दी है। कैलाश ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, हमारी सरकार आएगी तो हम अधिकारियों को मुर्गा बना देंगे। हमने बहुत सारे अधिकारियों की लिस्ट बना रखी है, जिन्हें हम मुर्गा बनाने वाले हैं। विजयवर्गीय ने कहा कि, अभी के सरकारी अधिकारी अगर हमारे कार्यकर्ताओं को परेशान किया, तो हमने भी चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं। हम शराफत से काम करते हैं इसका मतलब ये नहीं हमें मर्यादा तोड़ने नहीं आता।
मध्य प्रदेश के अधिकारियों को सीधी धमकी
बता दें कि, घटना का एक वीडियो भी सामने आया, जिसे एक न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट करते हुए दिखाया है। जिसमें कैलाश विजयवर्गीय साफ तौर पर कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन जाएगी, भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री बन जाएगा। तो वे अधिकारी जो चमचागीरी कर रहे हैं, भ्रष्टाचार कर रहे हैं, हमारे कार्यकर्ताओं को परेशान कर रहे हैं। उनकी सूची बन रही है। उनकी सूची बनने के बाद शोले का वही डायलॉग होगा कि, अब तेरा क्या होगा कालिया।
दो दिवसीय दौरे पर पीएम पहुंच रहे हैं बंगाल
आपको बता दें कि, नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर देशभर में मचे घमासान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचने वाले हैं। ये उनके कार्यकाल का पहला कोलकाता दौरा होगा। पीएम का कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट की 150वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में भाग लेने समेंत कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। खबर है कि पीएम अपराह्न करीब 3.30 बजे विशेष विमान से नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचेंगे, जहां राज्यपाल जगदीप धनखड़ के अलावा राज्य सरकार की तरफ से शहरी विकास मंत्री और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता यहां उनका स्वागत करेंगे। जानकारी ये भी है कि, यहां राजभवन में पीएम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी मुलाकात करेंगे।
Updated on:
11 Jan 2020, 1:13 PM IST
Published on:
11 Jan 2020, 1:13 PM IST
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.