2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुषमा के चुनाव नहीं लड़ने पर पति ने कहा- धन्यवाद मैडम! मैं 46 साल से आपके पीछे भाग रहा हूं

सुषमा के चुनाव नहीं लड़ने पर पति ने कहा- धन्यवाद मैडम! मैं 46 साल से आपके पीछे भाग रहा हूं

2 min read
Google source verification
sushma swaraj

भोपाल. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इंदौर में अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की। उन्होंने कहा, स्वास्थ्य के कारण मैं अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ूंगी। मैंने पार्टी को अपनी मंशा बता दी है। उन्होंने कहा, मेरी चुनावी उम्मीदवारी तय करने का अधिकार मेरी पार्टी को है। सुषमा स्वराज के चुनाव नहीं लड़ने के फैसले के बाद ट्विटर पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। सुषमा स्वराज ने पति स्वराज कौशल ने उनके फैसले का स्वागत किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, आपके इस फैसले के लिए धन्यवाद। मुझे वह वक्त याद आ गया, जब मिल्खा सिंह ने भी दौड़ना बंद कर दिया था। आपकी मैराथन 1977 में शुरू हुई थी, जिसे 41 साल हो चुके हैं। आपने लोकसभा के चार कार्यकाल, राज्यसभा के तीन कार्यकाल पूरे किए। इसके अलावा तीन बार विधानसभा में भी चुनी गईं। जब आप 25 साल की थीं, तब से चुनाव लड़ रही हैं। मैडम, मैं पिछले 46 साल से आपके पीछे भाग रहा हूं। अब मैं 19 साल का नहीं हूं। अब मैं थक गया हूं। इस फैसले के लिए धन्यवाद।’’

राजनीतिक संन्यास नहीं: राज्यसभा सदस्य और जर्नलिस्ट स्वप्न दासगुप्ता के ट्वीट का जवाब देते हुए सुषमा स्वराज ने कहा, मैं राजनीति से संन्यास नहीं ले रही हूं। स्वस्थ कारणों से चुनाव नहीं लडूंगी। स्वप्न दासगुप्ता ने ट्वीट करते हुए लिखा था, सुषमा जी ने स्वास्थ्य समस्याओं के कारण चुनावी राजनीति से सेवानिवृत्त लिया है। इसका मतलब यह नहीं है कि वह राजनीति से पूरी तरह से सेवानिवृत्त हो रही हैं।

मध्यप्रदेश के विदिशा से हैं सांसद: सुषमा स्वराज मध्यप्रदेश की विदिशा संसदीय सीट से सांसद हैं। वो 2009 में इश सीट से सांसद चुनीं गईं थी उसके बाद उन्होंने 2014 में भी वहीं से चुनाव लड़ा। सुषमा ने कहा, विदिशा से वर्ष 2009 में लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद मैं सदन की नेता प्रतिपक्ष और इसके पश्चात विदेश मंत्री के अहम पदों पर आसीन हुई।


कौन है स्वराज कौशल: स्वराज कौशल सर्वोच्च न्यायालय में वरिष्ठ वकील हैं। वे राज्यसभा में सांसद रहे साथ ही मिजोरम में राज्यपाल भी रहे। स्वराज कौशल अभी तक सबसे कम आयु में राज्यपाल का पद प्राप्त करने वाले व्यक्ति हैं। 1975 में इनका विवाह सुषमा स्वराज के साथ में हुआ था। स्वराज दंपत्ति की एक पुत्री है, जो वकालत कर रही हैं।

Story Loader