
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बड़ा मामला सामने आया है। जहां एक स्विमिंग पूल में डूबने से 1 बच्चे की मौत हो गई है। वहीं एक बच्ची का इलाज प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। वहां मौजूद लोगों की नजर जैसे ही पड़ी उन्होनें दोनों बच्चों को स्विमिंग पूल से निकाला। बताया जा रहा है कि जिस बच्चे की डूबने से मौत हुई है वह उज्जैन से शादी में शामिल होने भोपाल आया था।
जानकारी के मुताबिक, हलालपुर में स्थित एक निजी मैरिज गार्डन में शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान 4 साल का बच्चा कामिल और 5 साल की बच्ची लीजा खेलते-खेलते स्विमिंग पूल के पास पहुंच गए। जिसके बाद पानी में डूब गए। वहां मौजूद लोगों की नजर जैसे ही दोनों बच्चों पर पड़ी। उन्होंने आनन-फानन में बच्चों को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद दोनों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। डूबने वाले बच्चे का नाम कामिल बताया जा रहा है जो कि उज्जैन का रहने वाला है। वह अपनी मां के साथ रिश्तेदार की शादी में आया था। वहीं लीजा शाजापुर की रहने वाली है। वह भी अपने घरवालों के साथ शादी में आई थी।
निजी गार्डन में दो बच्चों के डूबने से हंगामा मच गया। यहां बच्चों को रूकने के लिए कमरे दिए गए थे। गार्डन के पास में ही निकाह की रस्में पूरी की जा रही थी। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि शाम को निकाह हो रहा था। तभी बच्चें खेलते-खेलते कमरे की तरफ चले गए। गार्डन के गेट के पास ही स्विमिंग पूल बना हुआ था। घटना के बाद गार्डन में जमकर हंगामा मच गया।
Updated on:
04 May 2024 03:21 pm
Published on:
04 May 2024 03:15 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
