3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनाव से पहले मोदी का एक और मास्टर स्ट्रोक, सामान्य वर्ग को विशेष राहत: किसानों को सौगात

लोकसभा चुनाव से पहले मोदी का एक और मास्टर स्ट्रोक, सामान्य वर्ग को विशेष राहत: किसानों को भी सौगात

1 minute read
Google source verification
modi

लोकसभा चुनाव से पहले मोदी का एक और मास्टर स्ट्रोक, सामान्य वर्ग को विशेष राहत: किसानों को सौगात


भोपाल. केन्द्र की मोदी सरकार के मौजूदा कार्यकाल का आखिरी अंतरिम बजट आज केन्द्रीय वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने पेश किया। लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने एक बार फिर से बड़ा मास्टर स्ट्रोक लगाया है। वित्त मंत्री पीयूष गोय़ल ने सामान्य वर्ग को राहत देते हुए पांच लाख रुपए तक की आय को टैक्स फ्री कर दिया है। सरकार के इस कदम को चुनाव से पहले बड़ा कदम मना जा रहा है।

गोयल ने कहा, अगले दो साल में आईटीआर का वेरिफिकेशन तुरंत ऑनलाइन होगा। इसमें किसी टैक्स अफसर की भूमिका नहीं होगी। इनकम टैक्स से जुड़ी सभी समस्याओं का ऑनलाइन समाधान हो रहा है। 99.54 फीसदी इनकम टैक्स रिटर्न्स को बिना किसी छानबीन के मंजूर किया गया है। अब 24 घंटे में सभी इनकम टैक्स रिटर्न प्रोसेस होंगे और तुरंत रिफंड दिए जाएंगे। बैंक और पोस्ट ऑफिस डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज पर कर (टीडीएस) में छूट 10 हजार से बढ़ाकर 40 हजार रुपए की गई है। तीन करोड़ मिडिल क्लास टैक्स पेयर्स, स्मॉल ट्रेडर्स, पेंशनर्स और सीनियर सिटीजन्स को टैक्स में यह राहत मिलेगी। इससे सरकार पर 18,500 करोड़ रुपए का भार आएगा।


किसानों को भी फोकस
गोयल ने कहा, हमारे मेहनती किसानों को फसलों का पूरा मूल्य नहीं मिलता था। हमारी सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए इतिहास में पहली बार सभी 22 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य लागत से कम से कम 50 फीसदी अधिक निर्धारित किया है। छोटे और सीमांत किसानों की आमदनी सुनिश्चित कराने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की ऐतिहासिक योजना हमने मंजूर की है। छोटे किसानों को सरकार अब 6000 रुपए प्रति वर्ष के हिसाब से देने का निर्णय हमने किया है। 6000 रुपए प्रति वर्ष की रकम सीधे किसानों के खाते में जाएगी। यह रकम दो-दो हजार रुपए की तीन बराबर किश्तों में दी जाएगी।

Story Loader