
आतंकियों का खतरनाक मकसद उजागर
भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से गिरफ्तार बांग्लादेशी आतंकियों का तालिबानी कनेक्शन उजागर हुआ है। इनका मकसद बेहद खतरनाक था। जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश यानि JMB के ये आतंकी तालिबान को फॉलो करते हैं। गिरफ्तार आतंकियों में से एक युवा JMB की स्टूडेंट्स ब्रांच इस्लामी छात्र शिविर—ICS से भी जुड़ा है। ये आतंकी महज चौथी—आठवीं पास हैं पर ये देश के पढे—लिखे युवाओं को आतंकी बना रहे थे।
गिरफ्तार बांग्लादेशी आतंकियों से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। ये आतंकवादी यहां JMB का नेटवर्क तैयार करने में लगे थे। इनको JMB में फुल टाइम और पार्ट टाइम भर्ती करने का काम सौंपा गया था। एक आतंकी उत्तर प्रदेश के सहारनुपर और तीन बांग्लादेश के हैं। चारों ने यूपी के सहारनपुर से फर्जी डॉक्यूमेंट बनवाए थे। पूछताछ में यह भी पता चला है कि बांग्लादेश के लोग पैसे देकर सीमा से इस पार आए थे।
भारत आने के लिए इन्होंने त्रिपुरा—मणिपुर सीमा का इस्तेमाल किया। यह बात भी सामने आई कि इन आतंकियों के भोपाल आने का मंसूबा पूरा नहीं हुआ था। इन्हें ज्यादा रिस्पांस नहीं मिला और युवाओं का ब्रेनवॉश करने में नाकाम रहने के कारण वे वापस जाने की सोचने लगे थे। हालांकि आतंकियों की इस बात पर पूछताछ करनेवालों को ज्यादा विश्वास नहीं हो रहा है।
चारों आतंकियों को भोपाल की विशेष अदालत ने 28 मार्च तक के लिए एटीएस को रिमांड पर दिया है। एटीएस आतंकियों को सहारनपुर और पश्चिम बंगाल ले जाने की तैयारी में लगी है जहां इनके दस्तावेज बनाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। बांग्लादेशी आतंकी असम, उत्तर प्रदेश और बंगाल में भी रह चुके हैं।
पकड़े गए आतंकी में मोहम्मद अकील (24) उर्फ अहमद पुत्र नूर अहमद शेख, फजहर अली (32) उर्फ मेहमूद पुत्र अशरफ इस्लाम, फजहर जैनुल आबदीन उर्फ अकरम अल हसन उर्फ हुसैन पुत्र अब्दुल रहमान और जहूरउद्दीन (28) उर्फ इब्राहिम उर्फ मिलोन पठान उर्फ जौहर अली पुत्र शाहिद पठान शामिल है.
Published on:
15 Mar 2022 11:23 am

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
