9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोदी की समझाइश पर माने गांव वाले, कहा- दूसरों को भी करेंगे प्रेरित

मन की बात: बैतूल जिले के ग्रामीणों से बोले पीएम- उनके गांव में टीकाकरण पूरा हो जाए चि_ी लिखना

2 min read
Google source verification
मोदी की समझाइश पर माने गांव वाले, कहा- दूसरों को भी करेंगे प्रेरित

मोदी की समझाइश पर माने गांव वाले, कहा- दूसरों को भी करेंगे प्रेरित

भोपाल. मन की बात कार्यक्रम में रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने बैतूल जिले के ग्राम डुलारिया के राजेश हिरावे व किशोरीलाल धुर्वे से बात की। चर्चा में वैक्सीन पर भ्रम की बात आई। दोनों ने बताया कि गांव में काफी भ्रम फैला था कि इससे बुखार आता है। मौत तक हो जाती है। इस पर पीएम मोदी ने समझाया कि वैक्सीन विश्व के अनेकों वैज्ञानिकों की दिन-रात की मेहनत के बाद बनाया गया है। यह पूर्ण रूप से सुरक्षित है। इसलिए बिना किसी भ्रम के वैक्सीन लगवाएं।

इसके बाद मोदी ने खुद और माताजी द्वारा वैक्सीन लगवाने का हवाला देकर कहा कि गांव वालों को मेरा नाम लेकर कहना कि वैक्सीन सुरक्षित है। समझाइश के बाद डुलारिया के लोगों ने कहा कि हम भी टीका लगवाएंगे और दूसरों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करेंगे।

मोदी ने राजेश और किशोरीलाल से कहा कि जब डुलारिया ग्राम में टीकाकरण पूरा हो जाए तो मुझे जरूर बताएं। मैं चि_ी का इंतजार करूंगा। उधर, सीएम शिवराज ने भी इस वर्चुअल संवाद को देखा। प्रधानमंत्री का आभार माना। कहा कि डुलारिया में वैक्सीन को लेकर भ्रम था, जिसे पीएम मोदी ने सहज बात करके दूर किया।

दो दिन पहले हुई थी कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग
581 में से 127 लोगों ने लगवाया टीका
बैतूल. भीमपुर ब्लॉक के डुलारिया में दो दिन पहले शुक्रवार को कार्यक्रम के लिए रिकॉर्डिंग हुई थी। अगले दिन टीका लगाने योग्य 581 में से 127 लोगों ने टीका लगवाया। अब जिले में कोई गांव ऐसा नहीं जहां पर एक भी ग्रामीण ने टीका नहीं लगवाया हो। पहले ऐसे गांवोंं की संख्या 47 थी। भीमपुर ब्लॉक में ही ऐसे 33 गांव थे।

...और ये कांग्रेस का आलाप
...लेकिन आंख-कान खुले रखें : दिग्विजय
राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर तंज कसा। लिखा- बहुत हो गई मन की बात, अब तो कर लो जन की बात। राममंदिर को लेकर भी कटाक्ष किया। कहा, रामजी के नाम पर लूट है, लूट सके तो लूट, पीछे फिर पछताएगा, जब अवसर जाएगा छूट। मास्क लगाएं, पर अपने आंख और कान खुले रखें, क्योंकि देश बचाने आपको सिर्फ कोरोना से ही नहीं भाजपा और अंध भक्तों से भी लडऩा है।

सीएम श्रेय खुद लेते हैं दोष दूसरों पर डालते हैं
कांग्रेस ने भी सरकार पर तंज कसा। कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा, पीएम ने मुख्यमंत्री के टीकाकरण अभियान की पोल खोल दी। मप्र वैक्सीन को लेकर रेकॉर्ड बनाता है, तो श्रेय शिवराज खुद लेते हैं। बड़े-बड़े विज्ञापन देते हैं, प्रचार-प्रसार में खुद का महिमामंडन करते हैं। बैतूल जिले की वास्तविकता सामने आती है, तो उसका दोष राहुल गांधी को देते हैं।