
MP Politics : देश भर में हुए लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस को काफी निराशा हाथ लगी है। जिस वजह से पार्टी ने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई है। मध्यप्रदेश के लिए तीन सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया गया है। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण, सप्तगिरि उल्का और जिग्नेश मेवाणी का नाम शामिल है। यह कमेटी मध्यप्रदेश में कांग्रेस को मिली हार की समीक्षा करेगी और आने वाले चुनाव के लिए फीडबैक साक्षा करेगी।
बता दें कि, कांग्रेस ने साल 2019 लोकसभा चुनाव से मुकाबले इस बार बेहतर प्रदर्शन किया है। कांग्रेस ने इस बार 99 सीटें जीतीं है। इधर, महाराष्ट्र में कांग्रेस ने 13 सीट जीती हैं। जो कि सबसे ज्यादा है। मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव में मिली हार ने कांग्रेस के माथे पर चिंता की लकीर खींच दी है।
महाराष्ट्र में कांग्रेस को मिली बड़ी जीत से कांग्रेस के पूर्व सीएम और वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण को पार्टी ने अब मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है। ये मध्यप्रदेश में कांग्रेस की हार की समीक्षा करेंगे कि कैसे कांग्रेस मध्यप्रदेश में पिछड़ गई। इधर गुजरात के कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी और कांग्रेस नेता सप्तगिरि उल्का को तीन सदस्यीय कमेटी में शामिल किया गया है।
मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। कांग्रेस अपना गढ़ छिंदवाड़ा नहीं बचा पाई। इस सीट को कमलनाथ का गढ़ माना जाता था, लेकिन कांग्रेस को खुद के गढ़ को ही नहीं बचा पाई और यह सीट कांग्रेस के हाथ से निकल गई। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को एकमात्र सीट छिंदवाड़ा ही मिली थी, लेकिन साल 2024 में एक भी सीट हाथ नहीं लगी।
Updated on:
20 Jun 2024 10:48 am
Published on:
20 Jun 2024 10:45 am

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
