13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेईई मेन टॉपर्स की टिप्स: शॉर्ट नोट्स बनाएं, टफ टॉपिक पर करें फोकस

जेइइ मेन जुलाई का रिजल्ट घोषित: शहर के उत्कर्ष मौर्य ने हासिल किए सबसे ज्यादा अंक

2 min read
Google source verification
JEE Mains: जेईई मेंस ऑनलाइन आवेदन कल से होंगे शुरू, यहां जानें पूरी प्रक्रिया

jee mains 2020,jee mains 2020, JEE Mains online applications will start from tomorrow

भोपाल। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेइइ मेन जुलाई-2021 परीक्षा का परिणाम शुक्रवार रात जारी किया। एनटीए ने तीसरे चरण की जेइइ मेन परीक्षा की फाइनल आंसर की 5 अगस्त को ही जारी कर दी थी। यह परीक्षा शहर के तीन सेंटर्स पर दो शिफ्टों में आयोजित हुई थी। परीक्षा में शहर के उत्कर्ष मौर्य ने 99.94 परसेंटाइल हासिल किया। जबकि शाश्वत झा ने 99.92 और सार्थक अग्रवाल ने 99.91 परसेंटाइल पाया। परीक्षा का आयोजन 22, 25 और 27 जुलाई को किया गया था। चौथे चरण की परीक्षा 26 अगस्त से होगी। यह परीक्षा इस वर्ष अप्रेल में होनी थी लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। वहीं, बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा 3 और 4 अगस्त को आयोजित की गई थी। सेशन-3 की परीक्षा के लिए देशभर से कुल 7.09 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्टर किया था। देशभर के 334 शहरों में 828 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया था।

हर सब्जेक्ट को दिया बराबर समय
सार्थक ने बताया कि मैंने फरवरी और मार्च की परीक्षा भी दी थी लेकिन अंक से संतुष्ठ नहीं था। मेरी कोशिश यही है कि कोई अच्छा आइआइटी कॉलेज मिले। हर दिन 8 घंटे तैयारी करता था। मैंने फिजिक्स और मैथ्स पर ज्यादा फोकस किया। मैंने तैयारी के दौरान खुद को कभी तनाव महसूस नहीं होने दिया। जिस सब्जेक्ट में डाउट होता था उसमें ज्यादा मेहनत की। वैसे हर सब्जेक्ट को बराबर समय दिया है। मेरी फैमिली में ज्यादातर इंजीनियर ही हैं इसलिए मैंने भी इंजीनियर बनने का ही सपना देखा है। अभी ब्रांच का चयन नहीं किया है।

एडजस्ट करने में लगा समय
उत्कर्ष मौर्य ने बताया कि मैं इसकी तैयारी कक्षा- 11वीं से कर रहा हूं। लॉकडाउन के दौरान समझ में नहीं आ रहा था कि अब कैसी तैयारी करूंगा। ऑनलाइन स्कूलिंग और कोचिंग करने से मदद तो मिली है लेकिन घर में टेस्ट देने में परेशानी हो रही थी। लेकिन बाद में अपने आप को अडजेस्ट कर लिया। मैंने रिवीजन के लिए शॉर्ट नोट्स बनाए। अब मेरा फोकस एडवांस है। घर पर ही एग्जाम रूम का माहौल बनाकर तैयारी की। इससे गलतियां समझने का मौका मिला।