भोपाल

खाना आसानी से नहीं पचता तो इन चीजों से रखें पाचन शक्ति मजबूत

खाना जल्दी हजम करने और पेट को दुरुस्त रखने के लिए 5 चीजें खाएं, जो आपके पाचन शक्ति को बनाएंगी मजबूत

2 min read
May 17, 2022

भोपाल. हमारी दिनचर्या और खानपान से सबसे ज्यादा हमारा पाचन तंत्र प्रभावित होता है। इसी के चलते हमारी पाचन शक्ति कमजोर होती जा रही है।
ये हम सब बचपन से सुनते आए हैं कि अगर पेट स्वस्थ है, तो पूरा शरीर स्वस्थ रहता है और स्वस्थ पेट के लिए जरूरी है मजबूत पाचन तंत्र।

इसके कमजोर होने की वजह से पाचन क्रिया सही से काम नहीं कर पाती और इस वजह से पेट में कोई न कोई समस्या बनी रहती है। इसकी वजह से हमारी इम्यूनिटी सिस्टम भी कमजोर होने लगती है। तो अगर आप भी अपनी पाचन शक्ति को बढ़ाना चाहते हैं, तो ये हैं वो 5 जरूरी चीजें

पहला है दही
पाचन शक्ति को बढ़ाने के लिए दही का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। दही में कई सारे पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं, जो अस्वस्थ पेट के लिए एक बेहतर आहार होता है और इसका सेवन करने से पेट में ठंडक भी मिलती है। रोजाना एक कटोरी दही का सेवन करने से पाचन बेहतर होता है।

फिर आती है अदरक
पाचन शक्ति को बढ़ाने के लिए अदरक का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अदरक का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। साथ ही ये पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है।

तीसरा है सौंफ
पाचन शक्ति को बढ़ाने के लिए सौंफ का सेवन करना बहुत ही अच्छा माना जाता है। क्योंकि पेट से जुड़ी कई समस्याओं को ये दूर करने में मदद करती है। ये कब्ज अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में भी मदद करती है।

इस लिस्ट में अगला नाम है पपीते का
पाचन शक्ति को बढ़ाने के लिए पपीता का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पपीता में फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। पपीता एक ऐसा फल है जो हमारी पाचन क्रिया को सुचारु रखता है।

आखिरी है मेथी
मैथी हमारे शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में बहुत प्रभावी है। इसका सेवन पेट और आंतों को शांत कर देता है और अगर हर सुबह खाली पेट मैथी का पानी पी लिया जाए तो वजन कम करके और पेट की चर्बी को प्राकृतिक रूप से बर्न कर देता है। इसलिए आज ही इन्हें अपनी डाइट में शामिल करें।

Published on:
17 May 2022 05:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर