-राष्ट्रपति का भोपाल दौरा: ट्रैफिक पुलिस ने की व्यवस्था-सुबह 10.30 से शाम 5 बजे तक शहर के कई रास्ते रहेंगे डायवर्ट
भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को भोपाल दौरे पर हैं। इस दौरान यातायात पुलिस ने आम लोगों को असुविधाओं से बचने के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। जिसके तहत भोपाल के पुराने विमान तल से लेकर रवीन्द्र भवन तक कई मार्ग परिवर्तित किए गए हैं।
इस तरह रहेगा यात्री बसों का डायवर्सन
(समय सुबह: 10:30 बजे से 05:00 बजे तक)
इंदौर, उज्जैन की ओर से आने-जाने वाली यात्री बसों का हलालपुर बस स्टैंड से आगे लालघाटी की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा । राजगढ़-ब्यावरा मार्ग की ओर से हलालपुर बस स्टैंड आने-जाने वाली यात्री बसें मुबारकपुर बायपास तिराहा से खजूरी बायपास तिराहा से बैरागढ़ मार्ग होते हुए हलालपुर बस स्टैंड तक जा सकेंगी।
मालवाहक, भारी, व्यावसायिक और अनुमति प्राप्त वाहन
( सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक)
रोशनपुरा चौराहे से पॉलिटेक्निक चौराहा, कमला पार्क, रेतघाट, वीआइपी रोड, लालघाटी, गांधी नगर तिराहा और पॉलिटेक्निक चौराहा से गांधी पार्क तिराहा तक आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
वैकल्पिक मार्ग- भारत माता चौराहा, भदभदा चौराहा, साक्षी ढाबा तिराहा, नीलबड़ तिराहे से दाएं मुड़कर, नाथू बरखेडा रोड़, मुगालिया छाप, खजूरी सड़क, खजूरी बायपास तिराहा- मुबारकपुर चैराहा होकर आवागमन कर सकेंगे।
इन वैकल्पिक मार्गों से कर सकते हैं आवागमन
बैरागढ़, राजाभोज विमानतल एवं राजगढ़-ब्यावरा की ओर आवागमन करने वाले वाहन भारत माता चौराहा, भदभदा चौराहा, साक्षी ढाबा तिराहा, नीलबड़ तिराहे से दाये मुड़कर, नाथू बरखेडा रोड, मुगालिया छाप, खजूरी सड़क, खजूरी बायपास तिराहा- मुबारकपुर चौराहा होकर आवागमन कर सकेंगे। सीहोर-इंदौर की ओर आवागमन करने वाले वाहन भारत माता चौराहा, भदभदा चौराहा, साक्षी ढाबा तिराहा, नीलबड़ , रातीबढ़ , झागरिया होकर आवागमन कर सकेंगे।