23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेलते-खेलते गड्ढे में गिरी दो साल की बच्ची, डूबने से मौत

भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके की घटना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Neelendra Kumar

•

Updated: 4 Jun 2020, 1:52 AM IST

two year old girl child dies in pit

खेलते-खेलते गड्ढे में गिरी दो साल की बच्ची, डूबने से मौत

भोपाल. शाहजहांनाबाद इलाके में खेलते-खेलते दो साल की बच्ची घर के पास ही पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। पानी में डूबने से बच्ची की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा शाहजहांनाबाद इलाके के रामनगर बस्ती में हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक, रामनगर कॉलोनी शाहजहांनाबाद निवासी जावेद वाहन चालक हैं। उनकी दो साल की बच्ची हिजफा मंगलवार दोपहर में घर के बाहर खेल रही थी। जबकि मां अपनी 15 दिन की बच्ची के साथ घर के अंदर थी। इसी बीच हिजफा खेलते-खेलते घर के पास ही पानी रोकने के लिए बने गड्ढे तक पहुंच गई। वह गड्ढे में सिर के बल गिर गई। काफी देर तक जब बच्ची नजर नहीं आई तो परिजनों ने तलाश की। गड्ढे में उसकी तलाश पूरी हुई। बेसुध हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना के वक्त जावेद मंडीदीप में थे। सूचना के बाद घर पहुंचे।

पांच फीट गहरा गड्ढा
पुलिस का कहना कि उपयोग किए गए पानी को रोकने के लिए परिजनों ने गड्ढा बना रखा है। गड्ढा करीब पांच फीट गहरा है। उसमें करीब चार फीट पानी भरा था। बच्ची खेलते-खेलते गड्ढे में गिरी। पानी अधिक होने से वह डूब गई।

खौलती दाल में झुलसे मासूम ने दम तोड़ा
इधर, कमला नगर इलाके में खौलती दाल से झुलसे मासूम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया गया कि मां ने रात के खाने के लिए दाल बनाकर पतेली जमीन पर रख दी थी। इस बीच मासूम उस पर गिर गया। गर्म दाल से वह करीब 70 फीसदी झुलस गया था। पुलिस के मुताबिक प्रेमपुरा निवासी हेमराज यादव मैकेनिक हैं। 27 मई को पूरा परिवार घर पर था। इस बीच उनकी पत्नी ज्ञानवती ने खाना बनाया और गर्म दाल की पतेली चूल्हे से उतारकर फर्श पर रख दी। इसके बाद अपना काम करने लगी। इस बीच उनका दो साल का बेटा विद्यांश खेलते हुए पतेली तक पहुंच गया। वह खेलते-खेलते पतेली पर गिर गया। जिससे वह झुलस गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां, उसने दम तोड़ दिया।