भोपाल

Unbelievable : इस युवती के दुश्मन हैं जहरीले सांप, अब तक 8 बार कर चुके हैं अटैक

आठ बार युवती को काट चुका है सांप लेकिन आज तक किसी ने सांप को नहीं देखा..

2 min read
Jul 13, 2023

भोपाल. सांपों से जुड़ी कई किवदंतियां हैं, जैसे नाग या नागिन की मौत का बदला उसकी जोड़ी वाला सांप जरुर लेता है। कई फिल्मों भी इन पर बन चुकी हैं। लेकिन असल जिंदगी में भी कई बार ऐसी घटनाएं हो जाती हैं जो किसी रहस्य से कम नहीं होती। ऐसी ही कहानी है रीवा जिले के हनुमना तहसील की रहने वाली एक युवती की। जिसे एक दो बार नहीं बल्कि 8 बार अब तक सांप डंस चुका है। राहत की बात ये है कि हर बार वक्त रहते युवती की जान बचा ली गई।

दहशत में रहता है परिवार
रीवा की हनुमना तहसील में रहने वाली युवती को एक दो नहीं बल्कि 8 बार सांप काटे जाने की घटना से उसका परिवार हर वक्त डरा हुआ रहता है। परिवार को हर पल सांप का डर सताता रहता है और एक अजीब सी धुकधुकी लगी रहती है कि कहीं कोई सांप फिर से बेटी को न डस ले। परिवार का कहना है कि कई बार तो तीन से चार महीने के अंतर में ही बेटी को सांप डस लेता है। आखिरी बार जब बेटी मंदिर गई थी तब सांप ने उसे डंस लिया था।

रहस्य किसी ने नहीं देखा सांप
हैरान करने वाली बात यह भी है कि युवती जितनी बार भी सर्पदंश का शिकार हुई है, उतनी ही बार किसी ने भी सांप को नहीं देखा है। सर्पदंश के निशान शरीर पर दिखाई देते हैं। युवती के परिवार के लोगों को या किसी अन्य सदस्य को सांप ने कभी नहीं काटा है। जब आखिरी बार युवती को सांप ने काटा था तब वो मंदिर में भगवान की मूर्ति पर रखे हुए पुराने फूल हटा रही थी। तभी अचानक उसके हाथ पर सांप ने काट लिया। उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां इलाज के बाद उसका स्वास्थ्य ठीक हो गया।

देखें वीडियो- खतरनाक कोबरा सांप ने सर्प विशेषज्ञ को डंसा

Published on:
13 Jul 2023 08:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर