
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। झारखंड में आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें चुनाव प्रभारी के रुप में नियुक्त किया गया है। वहीं असम के सीएम हिमंता विश्व सरमा को सह प्रभारी बनाया गया है।
बता दें कि, बीजेपी ने चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति कर दी है। झारखंड का जिम्मा एमपी के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा गया है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने शिवराज सिंह चौहान पर भरोसा जताया है। शिवराज सिंह चौहान बीजेपी के चुनिंदा नेताओं में से एक मानें जाते हैं। वह एमपी के सबसे सफल मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद मध्यप्रदेश की राजनीति से दूर होने के बाद भी उनकी लाड़ली बहनों का बोलबाला रहा। लाड़ली बहना विधानसभा और लोकसभा चुनाव दोनों में सबसे मददगार फैक्टर साबित हुआ है। वहीं शिवराज सिंह चौहान विदिशा लोकसभा सीट से करीब आठ लाख वोटों से जीतकर आए हैं।
Updated on:
18 Jun 2024 01:31 pm
Published on:
17 Jun 2024 02:57 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
