4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी बहन से हुई लड़ाई तो छोटी को केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया

गांव वाले उसे लटेरी अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर बताकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Anwar Khan

Apr 25, 2016

burnt alive

burnt alive

विदिशा। विदिशा जिले में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां ग्राम बांसखेड़ी में एक सनकी युवक ने एक 11 साल की मासूम को केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया। आग लगाने के बाद आरोपी ने जलती अवस्था में युवती को कमरे में बंद किया और भाग गया। बताया गया है कि आरोपी ने ऐसा सिर्फ इसलिए किया ताकि वह मृतका की बड़ी बहन से बदला ले सके।

बांसखेड़ी निवासी कृष्णाबाई प्रजापति ने बताया कि गांव के ही पप्पू मैना से उनकी रंजिश है। रविवार को वे सभी लोग ईंट भट्ठे पर काम करने गए थे। कृष्णाबाई के मुताबिक, 11 वर्षीय बेटी पुष्पाबाई घर में थी। इसी दौरान पप्पू घर पहुंचा और उसने पुष्पा पर केरोसिन उड़ेलकर उसे आग के हवाले कर दिया। साथ ही वह दरवाजा की कुंडी चढ़ाकर भाग गया। जब लोगों को आग का पता चला को वे मौके पर पहुंचे जहां पुष्पा तड़प रही थी। गांव वाले उसे लटेरी अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर बताकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस बीच, अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

बड़ी बहन से विवाद का बदला
बताया गया है कि दो साल पहले सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर पप्पू मैना की नत्नी और उसकी बड़ी बेटी वर्षा का विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में रंजिश चल रही थी।

ये भी पढ़ें

image