4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लेडी SDM ने खुद ही बुलडोजर से गिराई अवैध कॉलोनी, तेवर देख हर कोई हैरान

MP News: मध्यप्रदेश के पांढुर्णा जिले में एसडीएम ने खुद ही बुलडोजर पर सवार होकर अवैध कॉलोनी गिरा दी।

2 min read
Google source verification
mp news

MP News: मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में राजस्व विभाग ने जवाहर वार्ड में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की। कलेक्टर के निर्देश पर हुई कार्रवाई में एसडीएम ने खुद ही बुलडोजर पर चढ़कर सड़कें, बिजली के खंभे और दीवारें तोड़ दीं। जिसे देख मफियाओं के बीच खलबली मच गई।

प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में नियमों की विपरीत बन रही अवैध कॉलोनी में हो रहे निर्माणों को तुड़वाया। जानकारी के अनुसार जवाहर वार्ड वरूड़ रोड पर प्रदीप नेहारे ने सवा एकड़ में अवैध कॉलोनी बनाकर प्लॉट बेचने शुरू कर दिए थे। अब तक यहां 9 से अधिक प्लॉटों का एग्रीमेंट होने की जानकारी मिली है।

सूचना मिलने पर एसडीएम अलका एक्का और तहसीलदार विनयप्रकाश ठाकुर के साथ पटवारी और नगर पालिका के अमले ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जिसके बाद जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से लेआउट पर बने अवैध निर्माण तोड़े। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अवैध कॉलोनी में प्लॉट न खरीदें। प्रशासन कभी भी इस तरह के प्लॉटो की रजिस्ट्रियों को निरस्त कर सकता है। कार्रवाई के दौरान पटवारी प्रमोद आमने, संजू धुर्वे, गगन सोनकुसरे, कोटवार योगेश देशभ्रतार और नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित थे।

3 अवैध कॉलोनियों की फाइल कलेक्ट्रेट भेजी गई

शहर के संतोषी माता वार्ड में पनप रही अवैध कॉलोनियों पर जल्द कार्रवाई होने जा रही है। एसडीएम अलका एक्का ने बताया कि कॉलोनियों को सूचीबद्ध किया जा रहा है। तीन कॉलोनियों की जानकारी लेकर कार्रवाई के लिये कलेक्ट्रेट भेजी गई है।

एसडीएम बोलीं- करेंगे सख्त कार्रवाई

एसडीएम अलका एक्का ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई ही नहीं बल्कि अवैध कॉलोनाइजर और जमीन बेचने वालों पर भी आपराधिक मामले दर्ज किए जाएंगे। प्रशासन के द्वारा कई बार नोटिस जारी किए गए, मगर प्लॉट बेचने वालों ने बात नहीं मानी। लोगों को भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवैध काम करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी।