24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोपाल
Viral video: सावन में लड्डू गोपाल पी रहे हैं दूध!
Play video

Viral video: सावन में लड्डू गोपाल पी रहे हैं दूध!

धीरे धीरे करके बिना गिरे अपने आप गायब हो जाता है दूध ...
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 13 Aug 2018, 3:17 PM IST

भोपाल। सनातन धर्मावलंबियों के अनुसार सृष्टि के संरक्षण व लक्ष्मीपति विष्णु के योग निद्रा में चले जाने के बाद से इन दिनों यानि सावन से कार्तिक मास तक सृष्टि के संचालन की जिम्मेदारी देवों के देव महादेव पर होती है। ऐसे में शिव पूजन का विशेष महत्व माना जाता है।

वहीं इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है,जिसमें दिखाया जा रहा है कि विष्णु के अवतार श्री कृष्ण का लड्डू गोपाल स्वरूप चम्मच से दूध पी रहे हैं। यह वीडियो कब का है व कहा का है इस संबंध में अब तक कोई बात सामने नहीं आ सकी है।

कुछ लोग इस वीडियो को पुराना बता रहे हैं, जबकि कई का कहना है कि इन दिनों यानि सावन के माह में जब भगवान शिव पर दूध का अभिषेक किया जाता है, वहीं इस बार लड्डू गोपाल भी सावन में दूध पी रहे हैं। कुल मिलाकर वीडियो में जो दिख रहा है उसके मुताबिक लड्डू गोपाल की मूर्ति के आगे जैसे ही दूध से भरी एक चम्मच उनके मुख के पास ले जाई जाती है। दूध धीरे धीरे करके बिना गिरे अपने आप गायब हो जाता है।