
VYNG app in MP
भोपाल। आपके फोन पर जब भी किसी का कॉल आता है तब हमेशा एक ही रिंगटोन बजती है। ये आपकी पसंदीदा रिंगटोन हो सकती है, लेकिन कई बार यह आपको बोर भी करने लगती है। ऐसे में फ्री एंड्रॉइड एप Vyng वीडियो रिंगटोन्स से इसे चेंज किया जा सकता है। ये एप कॉल आने पर फोन पर एक वीडियो प्ले करता है, जिसे देखने और सुनने दोनों में मजा आता है। इतना ही नहीं, हर नए कॉल पर नया वीडियो प्ले होता है।
Vyng ने हाल ही में देशभर में अपनी परीक्षण लॉन्चिंग सफलतापूर्वक करने के बाद अब मध्य प्रदेश के अपने उपभोक्ताओं के लिए लॉक-स्क्रीन वीडियो रिंगटोन एप लॉन्च किया है। यह एप अब डाउनलोड के लिए देशभर के उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है, जिसकी मदद से यूजर्स हर कॉल के लिए वीडियो रिंगटोन सैट कर सकते हैं। Vyng केवल एंड्रोयड उपभोक्ताओं के लिए है, इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके इंडियन वर्जन की मदद से उपभोक्ता बॉलीवुड वीडियोज को ब्राउज कर अपने फोन पर वीडियो रिंगटोन के रूप में सैट कर सकते हैं। इसकी मदद से उपभोक्ता इंगेजिंग और सोशल रिंगटोन के जरिएज़्यादा बेहतरीन अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।
एप पर मौजूद हैं 60 लाख से ज़्यादा वीडियोज
Vyng केवल यूजर फ्रेंडली वीडियो रिंगटोन एप ही नहीं है बल्कि यह एक शानदार अनुभव है। इसमें टैक्स्ट या भाषा की कोई सीमा नहीं है जो आमतौर पर अन्य सोशल मीडिया नेटवर्क के सामने आती है। बिल्कुल नए बॉलीवुड गानों से लेकर भक्ति गीतों तक Vyng ने दुनियाभर में हर श्रेणी में अपनी पकड़ बनाई है। यूजर्स जब Vyng एप को डाउनलोड करते हैं तो वहां उनको 60 लाख से भी ज़्यादा वीडियोज़ मिलते हैं जिनमें बॉलीवुड, पंजाबी, भोजपुरी, फनी और ट्रेंडिंग वीडियोज़ शामिल हैं। यूजर्स लेटेस्ट वायरल वीडियो हासिल कर सकते हैं और उनको अपनी रिंगटोन बना सकते हैं। इसके साथ ही, यूजर्स अपने वीडियो भी एप पर अपलोड कर सकते हैं और उनको अपनी वीडियो रिंगटोन बना सकते हैं। ङ्कङ्घहृत्र की मदद से यूजर्स अपने अलग-अलग कॉन्टैक्ट्स के लिए अलग वीडियो रिंगटोन भी सेट कर सकते हैं।
यूजर्स किसी भी वीडियो को बना सकते हैं अपनी रिंगटोन
Vyng के सीईओ पॉल कैट्स ने कहा, एंड्रॉयड इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं का आधार होने के कारण भारत हमारे लिए सबसे बड़ा बाजार है। लोग अपनी पसंद की रिंगटोन्स और कॉलरटोन्स पसंद करते हैं। इससे हमें हमारे सोशल फीचर्स को बाजार में उतारने में फायदा मिलेगा। नए जमाने के डिजिटल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में Vyng ने सोशल मीडिया के क्षेत्र में क्रांति पैदा की है। यूजर्स किसी भी वीडियो को अपनी रिंगटोन बना सकते हैं, अपने निजी वीडियो को भी अपलोड कर अपनी रिंगटोन बना सकते हैं, यही नहीं अपने दोस्तों के लिए भी पंसद की रिंगटोन सैट कर सकते हैं। इससे उपभोक्ताओं को अपनी वीडियोज को बड़ी संख्या मेें उपभोक्ताओं के सामने प्रदर्शित करने का मौका भी मिलता है।
Published on:
18 Feb 2019 11:19 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
