scriptमानसून की चेतावनी – अरब सागर की नम हवा से गरज-चमक के साथ होगी बारिश | weather bhopal mp today forecast : thunderstorm will rain in 48 hours | Patrika News
भोपाल

मानसून की चेतावनी – अरब सागर की नम हवा से गरज-चमक के साथ होगी बारिश

बारिश के चलते न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी दर्ज की गई। यह 22.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से आधा डिग्री अधिक रहा। गुजरात तट से अवसाद आगे बढ़ रहा है। अभी और बारिश का अनुमान है

भोपालSep 25, 2019 / 09:00 am

KRISHNAKANT SHUKLA

thunderstorm.jpg

भोपाल. शहर में धूप खिलने और रुक-रुककर बौछारों का सिलसिला जारी है। शनिवार को दिनभर आसमान खुला था, पर देर रात तेज बारिश हुई। रविवार को तेज धूप से तापमान बढकऱ 31 डिग्री के पार चला गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि गुजरात तट के पास बने अवसाद के असर से शहर में भी नमी भरी हवा आ सकती है। इनसे 24 से 48 घंटों में बौछारें पड़ सकती हैं।

 

रविवार का अधिकतम तापमान शनिवार के मुकाबले 1.3 डिग्री बढकऱ 31.8 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से आधा डिग्री अधिक है। इससे पहले शनिवार देर रात हुई बारिश के चलते न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी दर्ज की गई। यह 22.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से आधा डिग्री अधिक रहा। गुजरात तट से अवसाद आगे बढ़ रहा है। इसके असर से प्रदेश के पश्चिमी जिलों में बारिश होगी। शहर में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

प्रदेश के 15 जिलों में सामान्य से 60% ज्यादा हुई बारिश

प्रदेश के अधिकांश जिलों में रेकॉर्ड तोड़ के बावजूद दो जिलों में बारिश का आंकड़ा बेहद कम है। सीधी में सामान्य से 23 तो शहडोल में सामान्य से 25 फीसदी कम बरसात हुई। उम्मीद है कि मानसून विदा लेने से पहले एक से 10 फीसदी कमी वाले जिलों में भरपाई कर देगा। प्रदेश में भोपाल सहित नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, उज्जैन, इंदौर, बड़वानी, आगर, शाजापुर, सीहोर, रायसेन, राजगढ़, खंडवा और गुना उन 17 जिलों में शामिल हैं जिनमें सामान्य से 60 फीसदी से अधिक बरसात हुई।

 

आज इन क्षेत्रों में बिजली रहेगी गुल

भोपाल में आज सुबह 9.30 से शाम चार बजे तक: पर्णकुटी परिसर, आरजीपीवी रोड, शिवाजी वार्ड। सुबह 9.30 से दोपहर तीन बजे तक: सूरज नगर, बंजारा बस्ती, सेवनिया गोंड़, स्टड फार्म, बरखेड़ी कलां। सुबह 9.30 से शाम साढ़े चार बजे तक: नोबल हॉस्पिटल, गगन सोसाइटी, हनुमान नगर, रेड स्क्वॉयर। शाहपुरा ए,बी, सी सेक्टर, शेखर हॉस्पिटल। सुबह 9.30 से दोपहर एक बजे तक: पटेल नगर, इशान कॉम्प्लेक्स व कॉलोनी। दोपहर दो से शाम चार बजे तक: आनंद नगर स्क्वॉयर, राजीव गांधी कॉलोनी।

Home / Bhopal / मानसून की चेतावनी – अरब सागर की नम हवा से गरज-चमक के साथ होगी बारिश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो