Weather News : सोमवार को राजधानी में बादल छाए रहे। अच्छी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा था, लेकिन हल्की-फुलकी बारिश ही हुई। अगस्त के 13 दिन बीत चुके हैं। इन 13 दिनों में मात्र डेढ़ इंच बारिश ही भोपाल में हुई है।
लगातार अच्छी बारिश न होने के कारण भोपाल जिला सामान्य से कम बारिश की श्रेणी में आ गया है। अगस्त का कोटा पूरा होने के लिए 11 इंच बारिश की जरूरत है। यही वजह है कि अभी तक शहर के जलाशय ओवर फ्लो नहीं हो रहे। बड़ा तालाब भी खाली है।
मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि मध्य भारत में मानसून ब्रेक की स्थिति बन गई है। सीजन में ऐसा पहली बार हुआ है। इसका कारण है कि बारिश कराने वाली रेखा (ट्रफ लाइन) हिमालय की तराई के नजदीक पहुंच गई है। एक जून से अब तक शहर में 520.2 मिमी बारिश हुई है।
कैसे रहेंगे अगले 24 घंटे
प्रदेश में अगले 24 घंटे के भीतर कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। खासकर भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में हल्की बूंदाबांदी होने का अनुमान है। जबलपुर और ग्वालियर में धूप-छांव वाला मौसम रहने का अनुमान है।
पिछले वर्षों में 13 अगस्त तक की बारिश
2020- 140.9
2021- 132.8
2022- 190.0
2023- 147.8
ऐसे बदला दिन का पारा
सुबह- 5.30- 26.8
सुबह- 8.30- 28.2
सुबह-11.30- 31.0
दोपहर- 23.0- 31.4
शाम- 5.30- 30.6