6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्तर भारत में बर्फबारी के बाद मध्यप्रदेश में लौटी ठंडक, कल से फिर बढ़ेंगे तापमान

सीजन में पारे की सबसे बड़ी गिरावट, इंदौर में 9 तो भोपाल में 8 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान, भोपाल में 11 साल बाद मार्च में 10 डिग्री पर पहुंचा न्यूनतम तापमान

3 min read
Google source verification

भोपाल

image

Sunil Mishra

Mar 04, 2024

jabalpur Weather

jabalpur Weather

भोपाल. बारिश, ओले, बादल के दौर में कमी आने के बाद इन दिनों उत्तरी हवाओं ने प्रदेश में फिर ठंडक बढ़ा दी है। उत्तर भारत में बर्फबारी के बाद आ रही सर्द हवाओं के कारण प्रदेश के उत्तर और पश्चिमी हिस्से में तेजी से न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है। कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान में एक ही दिन में 7 से 9 डिग्री की गिरावट आई है। भोपाल में 11 साल बाद मार्च माह में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पर पहुंचा है। इसके पहले 2 मार्च 2013 को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया था।
मौसम शुष्क होने के साथ ही उत्तर से आ रही हवाओं के कारण एक बार फिर सर्दी बढ़ी है। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में सीजन की सबसे बड़ी गिरावट हुई है। इंदौर में एक ही दिन में तापमान 9 डिग्री तक गिर गया, वहीं भोपाल में भी तापमान में 8 डिग्री की गिरावट आई। इंदौर में रविवार को न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री और भोपाल में 18 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि सोमवार को इंदौर में 9 और भाेपाल में 10 डिग्री दर्ज किया गया। इसी प्रकार उज्जैन में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा। प्रदेश में शाजापुर का गिरवर सबसे सर्द रहा और यहां न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री पर पहुंच गया।

सीजन में पहली बार इंदौर, भोपाल, उज्जैन, धार में शीत लहर

सर्द हवाओं के कारण इंदौर, भोपाल, उज्जैन में शीत लहर जैसे हालात रहे। हालांकि मौसम विभाग ने इस संबंध में फिलहाल घोषित नहीं किया है, लेकिन मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला का कहना है कि तापमान के लिहाज से इन शहरों में शीत लहर की स्थिति रही। शीत लहर के लिए न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या उससे कम होना चाहिए, साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम होना चाहिए। इंदौर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.1,भोपाल में 5.4 और उज्जैन में 5.2 डिग्री कम रहा। इसलिए यहां शीत लहर जैसी स्थिति रही, इसी प्रकार धार में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.9 डिग्री रहा, इसलिए यहां सीवियर कोल्ड डे जैसी स्थिति रही।

कल से फिर बढ़ेंगे तापमान

मौसम विज्ञानी अभिजीत चक्रवर्ती का कहना है कि उत्तर भारत में बर्फबारी भी हुई है और इस समय उत्तरी हवा आ रही है। अभी जो नमी थी वह भी कम हो गई है। ऐसे में तापमान में तेजी से गिरावट आई है। इस समय पूर्वी मप्र से उत्तरी तमिलनाडु तक एक ट्रफ जा रही है। इसके चलते पूर्वी मप्र में कुछ स्थानों पर हल्की बौछारें पड़ सकती है, शेष स्थानों पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है। फिलहाल तापमान में मामूली उतार चढ़ाव का सिलसिला रहेगा, बुधवार से तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो सकता है। 5 मार्च से एक पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है, लेकिन इसका ज्यादा असर रहने की उम्मीद कम है।