22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिमाचल में बर्फबारी, इधर भारी बारिश, जानिए अब क्या होगा

weather updates- उत्तर भारत के हिमाचल प्रदेश में हुई ताजा बर्फबारी से ठंड बढ़ने की शुरुआत हो गई है। मध्यप्रदेश के बैतूल में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री पर पहुंच गया है। इधर, मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मंगलवार से बारिश की तीव्रता कम हो जाएगी।

3 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Oct 07, 2019

04_1.png

भोपाल। उत्तर भारत के हिमाचल प्रदेश में हुई ताजा बर्फबारी से ठंड बढ़ने की शुरुआत हो गई है। मध्यप्रदेश के बैतूल में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री पर पहुंच गया है। इधर, मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मंगलवार से बारिश की तीव्रता कम हो जाएगी और 10 अक्टूबर से मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी। इसके बाद ठंड में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी।


मध्यप्रदेश में मानसून की अत्यधिक बारिश के बाद अब मानसून जल्द ही विदा लेने जा रहा है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मंगलवार से बारिश की तीव्रता कम हो रही है। इसके बाद मध्यप्रदेश, राजस्थान और गुजरात में मौसम शुष्क हो जाएगा। पश्चिम मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम 7 अक्टूबर तक देखी जा सकती है। हवाएं अब-भी पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी दिशा से आ रही हैं।

बदलेगा हवा का रुख, बढ़ने लगेगी ठंड
मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि 9-10 अक्टूबर से हवाएं अपना रुख बदल लेंगी। यानि पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं राजस्थान पर स्थायी रूप से डेरा डालेंगी, उसके पश्चात ही मॉनसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल बनेंगी। अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने लगी हैं। इसके साथ ही ठंड बढ़ना शुरू हो जाएंगी। मध्यप्रदेश के बैतूल में न्यूनतम 16 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

यह है पिछले 24 घंटों का हाल
मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं बारिश दर्ज हुई। अधिकतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं रहा। वे चम्बल संभाग के जिलों में समामान्य से काफी कम, भोपाल, उज्जैन, इंदौर तथा ग्वालियर संभागों के जिलों में सामान्य से कम रहे। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं रहा। वे भोपाल, सागर, शहडोल और चंबल संभागों में सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35 डिग्री नरसिंहपुर तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 16 डिग्री बैतूल में दर्ज किया गया।

कहां कितनी बारिश
ब्यावरा, पचमढ़ी में 4, कुरवाई, झाबुआ में 3, बड़नगर, खिरकिया में 2, सुवासरा, हरदा, अशोकनगर तथा खाचरोद में 1 सेमी बारिश दर्ज हुई।

यहां बिजली गिरने की आशंका
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर समेत प्रदेश के लगभग सभी जिलों में कहीं-कहीं बारिश, गरज-चमक के साथ बौछारें या बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग का यह अलर्ट 10 अक्टूबर तक जारी रह सकता है।


अगले सप्ताह कैसा होगा तापमान
-मध्यप्रदेश के बैतूल में सबसे कम तापमान 16 डिग्री से. पर पहुंच गया है। इसके साथ ही अगले सप्ताह 13 अक्टूबर को एक डिग्री की कमी के साथ न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से. पर पहुंच जाएगा।

-मध्यप्रदेश में आमतौर पर सबसे ठंडा रहने वाली पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री बना हुआ है। 13 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री पर पहुंच जाएगा। यहां मौसम में धूपछाप का खेल चल रहा है।

-भोपाल में न्यूमतम तापमान 22 डिग्री एवं अधिकतम तापमान 32 डिग्री पर है। 13 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री पर पहुंच सकता है।

-ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री बना हुआ है। जबकि 13 अक्टूबर तक न्यूनतम तापमान 18 डिग्री एवं अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहेगा। यहां भी धूप-छाप का खेल चल रहा है।

-जबलपुर में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री पर है। 13 अक्टूबर तक न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री पर पहुंच सकता है।

-इंदौर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री पर है। जबकि 13 अक्टूबर तक न्यूनतम तापमान 18 डिग्री पहुंच जाएगा और अधिकतम तापमान 32 डिग्री पर पहुंचने की संभावना है।