scriptपश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में छाए बादल, 1-2-3-4-5 फरवरी को ऐसा रहेगा मौसम | Western disturbance effect February first week, weather will be like this on 1-2-3-4-5 Feb | Patrika News
भोपाल

पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में छाए बादल, 1-2-3-4-5 फरवरी को ऐसा रहेगा मौसम

– दो-तीन दिन छाए रहेंगे बादल- 3-4 फरवरी को बूंदाबांदी की संभावना- 4-5 फरवरी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार

भोपालJan 31, 2024 / 09:40 pm

Shailendra Sharma

mp_weather.jpg

Rajasthan weather forcast: सात जिलों में आज….. 9 जिलों में कल ऑरेंज अलर्ट

मध्यप्रदेश के मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। बीते दो दिनों से ठंड से प्रदेशवासियों को कुछ राहत मिली है और आने वाले दो तीन दिन इस राहत के बने रहने के आसार हैं। लेकिन इसके बाद एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में ठंड जोर पकड़ सकती है और फिर से प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो फरवरी की शुरुआत में कहीं कहीं पर बूंदाबांदी के भी आसार हैं।

1 फरवरी को ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने बुधवार को अगले 24 घंटे के लिए जो पूर्वानुमान जारी किया है उसके मुताबिक आने वाले 24 घंटों में भी प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा और कोई ज्यादा परिवर्तन नहीं आएगा। प्रदेश में कहीं पर भी बारिश की संभावना नहीं है।
कोहरे का अलर्ट- भिंड, मुरैना और ग्वालियर जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाने और दतिया, मऊगंज, छतरपुर और निवाड़ी जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा होने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

फरवरी में बदलेगें मौसम के मिजाज
फरवरी के शुरुआती हफ्ते में ही मौसम के मिजाज दिन ब दिन बदलने की संभावना है। अलग अलग वेदर सिस्टम एक्टिव होने के कारण 2-3 फरवरी को बादल छाने और बूंदाबांदी होने की संभावना है। उत्तर भारत में 3 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ के आता नजर आ रहा है जिसके असर से पहाड़ों पर बर्फबारी होगी और इसके आगे बढ़ने से हवाओं का रुख उत्तरी होने से 4-5 फरवरी से रात के तापमान में फिर से कुछ कमी आने के आसार हैं। वही 6-7 फरवरी से रात के तापमान में 2-3 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

Hindi News/ Bhopal / पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में छाए बादल, 1-2-3-4-5 फरवरी को ऐसा रहेगा मौसम

ट्रेंडिंग वीडियो