
Somvati Amavasya 2024 : साल की विदाई बेला के पहले इस साल की आखिरी सोमवती अमावस्या का संयोग बन रहा है। यह दिन स्नानदान के लिए विशेष शुभ माना गया है। इस दिन तीर्थों में स्नान करने का विशेष महत्व है। इस बार यह संयोग 30 दिसंबर को बन रहा है, ऐसे में इस दिन तीर्थ स्थलों पर भारी भीड़ रहेगी। इसके बाद 2025 में एक बार भी सोमवती अमावस्या का संयोग नहीं रहेगा।
पंडितों का कहना है कि इसके बाद तकरीबन डेढ़ साल बाद 15 जून 2026 को ऐसा संयोग बनेगा। हिंदू कैलेंडर के अनुसार पौष माह कृष्णपक्ष अमावस्या 30 दिसंबर को मनाई जाएगी। अंग्रेजी है के हिसाब से यह इस साल की आखिरी सोमवती अमावस्या होगी। इसके पहले सोमवती अमावस्या का संयोग 2 सितंबर को बना था। 30 दिसंबर को पड़ने वाली अमावस्या तिथि सुबह 4 बजे आएगी और सूर्योदय के बाद मध्यरात्रि तक विद्यमान रहेगी। ऐसे में उद्यातिथि अनुसार यह इस साल की आखिरी सोमवती अमावस्या होगी।
वैसे तो हर माह अमावस्या आती है. लेकिन जब सोमवार के दिन आती है तो सोमवती अमावस्या का संयोग बनता है। साल में बहुत कम मौके ऐसे आते हैं, जब सोमवती अमावस्या होती है। इस दिन तीर्थ स्थलों पर स्नान, दान पुण्य करने का विशेष महत्व के साथ ही पितरों के निमित्त तर्पण भी इस दिन किया जाता है। सोमवती अमावस्या का दिन शिव पूजा के लिए भी बेहद खास माना गया है।
Published on:
26 Dec 2024 09:29 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
