
भोपाल. बरखेड़ी खुर्द स्थित व्हिस्परिंग पॉम कॉलोनी का क्लब हाउस बुधवार को नगर निगम जोन 21 की टीम ने कुर्क कर दिया। कॉलोनी पर निगम का 67 लाख रुपए बकाया था। वर्ष 2012 से ही ये राशि बिल्डर के नाम पर बकाया चल रही थी, जो अब 67 लाख रुपए बन गई। यह कॉलोनी रियलिटी बिल्डर्स के देवेश शुक्ला की है। उनके नाम पर नोटिस दिए गए थे। कोई जवाब नहीं मिला तो निगम अमले ने क्लब हाउस पर ताला लगाकर कुर्की कर दी।
सवाल..वार्ड एनओसी के बिना कॉलोनी को अनुज्ञा कैसे?
- जोन क्रमांक 21 के जोनल अधिकारी अर्जुन मेघानी के अनुसार कॉलोनी 36 एकड़ में विकसित है। यहां करीब 71 प्लॉट है। इसे नगर निगम के वार्ड कार्यालय से एनओसी नहीं दी, बावजूद इसके भवन अनुज्ञा से एनओसी देकर अनुज्ञा भी जारी कर दी, जिससे कॉलोनी को विकसित कर दिया गया। निगम ने क्लब हाउस की कार्रवाई बिल्डर पर बकाया राशि के आधार पर की है। अब 71 प्लॉट जिन्हें विक्रय किए हैं, उनके नाम से अलग खाते कर राशि की वसूली की जाएगी।
Published on:
20 Dec 2023 08:32 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
