
Women Choti Cut Video in Bhopal Madhya Pradesh Connection with China
भोपाल। आज भोपाल के वार्ड 75 की रतन कालोनी करोंद में नरेला विधानसभा क्षेत्र थाना निशातपुरा के अंतर्गत एक बच्ची की चोटी काट दी गई। हादसे के बाद से बच्ची बार-बार बेहोश हो रही है। तो इलाके में दहशत फैल गई है। बच्चे घर में अकेले रहने में भी डर रहे हैं। वहीं कुछ जैव वैज्ञानिकों को दावा है कि इस चोटी काटने वाले को चीन ने हमारे देश में भेजा है। ग्वालियर के मुरैना में पकड़े गए इस चोटी चोर का वीडियो देखकर दंग रह जाएंगे आप....इसलिए अंधविश्वास से रहें दूर न लें तांत्रिकों का सहारा...
शनिवार सुबह निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक १२ वर्षीय बच्ची की चोटी काटने का मामला सामने आया है। कुमारी लल्लो पिता ज्ञान सिंह प्रजापति की 12 वर्ष की बेटी की चोटी अचानक कट गई। इस हादसे की खबर सुनते ही कॉलोनी और उसके आसपास के हजारों लोग उनके घर इकट्ठा हो गए। मप्र में अब तक ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। लेकिन भोपाल का यह पहला मामला है।
सलोनी प्रजापति कक्षा 6 वी की छात्रा है रतन कालोनी जेल रोड पर कालोनी में बलराम प्रजापति की एक बेटी है। सुबह जब उठी तो पलंग पर चोटी कटी मिली, जिसे देखते ही वह चीखी और बेहोश हो गई।
घरों पर लगे गोबर के थापे
घटना के बाद से दहशतजदा लोगों ने अपने-आपने घरों के बाहर गोबर के थापे लगा दिए। तो इसके साथ की नींबू और मिर्च भी दरवाजे पर लटका दी। हालांकि कुछ लोगोंं का कहना था कि बच्ची की चोटी किसी जानने वाले ने जानबूझकर ही काटी गई है। लोग इस चोटी कटने वाली घटना को फर्जी करार दे रहे हैं।
लोगों ने लिया तांत्रिकों का सहारा
इन घटनाओं के बाद लोग दहशत में हैं और अंधविश्वास की ओर बढ़ रहे हैं। जिसके चलते लोगों ने घरों के बाहर नीम की पत्तियां, मेहंदी और गोबर के थापेे लगा दिए। इस मौके का फायदा उठाकर कुछ तांत्रिकों ने भी लोगों से जेब ढीली करवा ली।
चोटी कटने की घटनाओं ने लोगों को अंधविश्वास की ओर धकेल दिया है। मप्र में लगभग हर संभाग से चोटी कटने के ये मामले सामने आए हैं। जबकि पूरे देश में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा में लोग दहशतजदा हैं। कथित तौर पर चोटी कटने जैसी इन घटनाओं की पहली खबर जुलाई में राजस्थान से आई थी, लेकिन बाद में ये खबरें हरियाणा, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़, यूपी के साथ-साथ राजधानी दिल्ली से भी आईं।
यहां पकड़ा गया था चोटी काटने वाला
चोटी काटने के इन मामलों ने भले ही लोगों को अंधविश्वास की बेडिय़ों में कस लिया। कई ग्रामीण परिवेश के कारण तांत्रिकों का सहारा लेने लगे। लेकिन मप्र के ग्वालियर में इस चोटी काटने वाले को एक बच्ची ने पकड़ लिया। वह सो रही थी। देर रात उसे लगा कि कोई उसके बाल काट रहा है। उसने तुरंत उसे पकडऩे की कोशिश की ओर जैसे ही पकड़ा तो वह एक कीड़ा निकला। लड़की ने अपने भाई को आवाज लगाई। भाई ने कीड़ा देख उसे पकड़ा तो वह मुंह से बाल उगल रहा था। वीडियो देखकर आप भी समझ जाएंगे माजरा क्या है?
वैज्ञानिकों ने चीन पर लगाया आरोप, भेजा चोटी काटने वाला
चोटी काटने वाली अदृश्य शक्ति और अंधविश्वास की ओर बढ़ते लोगों को इसका सच दिखाने के लिए कुछ जीव वैज्ञानिक आगे आए। इन्होंने दावा किया है कि भारत में चोटी कटवाकर लोगों में खौफ पैदा किया जा रहा है। और ये काम कर रहा है चीन। वैज्ञानिकों का आरोप है कि चीन ने इस चोटी काटने वाले को भारत में भेजा है।
जीव वैज्ञानिकों ने कहा
एक महिला वैज्ञानिक का दावा है कि ये सारी घटनाएं चीन के इशारे पर हो रहीं हैं। जीव वैज्ञानिक डॉ. संगीता आर्य की मानें तो चीन की ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी ई-बे पर मैकी नाम के कीड़े को बेच रही है, जो ताईवान जंगलों में पेड़ों की छाल खाता है और आशंका है यही कीड़ा लोगों की चोटी काट रहा है। शार्प और नुकीले मुंह वाला ये कीड़ा आसानी से बालों को भी काट सकता है। चोटी काटना मैकी कीड़े के लिए कितना आसन है। कुछ लोगों के इस कीड़े को लोगों एक बाल का गुच्छा दिया, तो इस कीड़े ने फटाफट इसे कुतर दिया।
Updated on:
19 Aug 2017 06:16 pm
Published on:
19 Aug 2017 02:40 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
