MP News: सरकार की विभिन्न योजनाएं और नीतियां महिलाओं को आगे बढ़ाने में उत्प्रेरक का काम कर रही हैं। इसी का नतीजा है प्रदेश में संचालित कुल स्टार्टअप में से 47 प्रतिशत महिला उद्यमी संचालित कर रही हैं।
MP News: मध्यप्रदेश में महिलाएं और बेटियां हर क्षेत्र में नई इबारत लिख रही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन से लेकर उद्योग में भी लगातार आगे बढ़ रही हैं। महिला स्वसहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रही हैं। सरकार की विभिन्न योजनाएं और नीतियां महिलाओं को आगे बढ़ाने में उत्प्रेरक का काम कर रही हैं। इसी का नतीजा है प्रदेश में संचालित कुल स्टार्टअप में से 47 प्रतिशत महिला उद्यमी संचालित कर रही हैं।
प्रशासनिक सेवाओं में भी प्रदेश से हर साल चयनित होने वाली बेटियों की संख्या बढ़ रही है। मध्यप्रदेश में अभी तक महिलाएं तीन बार राज्यपाल, एक बार मुख्यमंत्री और दो बार मुख्य सचिव रह चुकी हैं। अभी मंत्रिमंडल में पांच महिलाएं हैं जो लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, नगरीय विकास और पंचायत जैसे विभाग संभाल रही हैं। प्लेन से लेकर ट्रेन चलाने में भी महिलाएं पीछे नहीं। अब ड्रोन दीदी भी उड़ान भरने को तैयार हैं।