23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत

लॉकडाउन खुलने के बाद बढ़े ट्रैफिक से होने लगे हादसे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Neelendra Kumar

•

Updated: 8 Jun 2020, 12:51 AM IST

Young Man Death In Road Accident in Bhopal

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत

भोपाल. हबीबगंज इलाके में अक्षय हॉस्पिटल और चार इमली के बीच तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक कार की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथी को गंभीर चोट लगी है।

पुलिस के मुताबिक, वायपेयी नगर मल्टी शाहजहांनाबाद निवासी 29 वर्षीय बंटी उर्फ बसंत धुलिया प्राइवेट काम करता था। शनिवार को वह अपने साथी अय्यूब के साथ दोस्त की बाइक से कजलीखेड़ा कोलार गया था। कजलीखड़ा में उसके किसी साथी की ससुराल है। कजलीखड़ा से कोलार तिराहा, अक्षय हॉस्पिटल होते हुए दोनों चार इमली की तरफ जा रहे थे, तभी रास्ते में सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने एंबुलेंस को कॉल किया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस दोनों को नजदीक ही स्थित जय प्रकाश अस्पताल लेकर पहुंची। इससे पहले बंटी ने दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना कि उक्त कार कोलार स्थित मंदाकिनी कॉलोनी में रहने वाले आशीष कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड है।

बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल में मौत
उधर, ईंटखेड़ी इलाके के निपानिया जाट में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब एक बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस के अनुसार अमर सूर्यवंशी पिता विनोद सूर्यवंशी (30) मूलत: विदिशा का रहने वाला था। हाल में करोंद में रह रहा था। पेशे से हम्माल अमर अपने साथी बरखेड़ा निवासी संतोष अहिरवार के साथ गांव रतुआ से बाइक से लौट रहा था। दोनों निपानिया जाट तक पहुंचे ही थे कि उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में अमर को गंभीर चोट थी। रविवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जबकि संतोष की स्थिति अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है।