हाल ही में गिरफ्तार हुआ था नावेद :-:
शाहपुरा में राजीव गांधी कॉलेज के पास ट्राइलॉजी शापिंग सेंटर के हुक्का लाउंड पर पिछले सप्ताह छापा मारा गया था। यहां रात 12.30 बजे शराब पार्टी मनाई जा रही थी। यह पार्टी माडल और एक्टर नावेद खान ने अपने जन्म दिन मनाने के लिए बुलाई थी। जिस हुक्का लांज में यह पार्टी चल रही थी वो शापिंग सेंटर कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री मुकेश नायक का हैं।
अपने आप को मॉल बताता है नावेद :-:
एसएसपी क्राइम ब्रांच के मुताबिक बीएचईएल क्षेत्र की निजामुद्दीन कालोनी निवासी नावेद खान पिता निसार खान ने यह पार्टी दी थी। उसके मुताबिक वो मॉडल है और कई ब्रांड के लिए मॉडलिंग करता है। उसने पार्टी के लिए मनोज रामचंदानी और उनके साथी जितेंद्र मनदानी से बुकिंग की थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर 14 हुक्का, कई विदेशी शराब की बोतलें, 7 केक, 5 चार पहिया वाहन, समेत अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है।
धारदार हथियार से काटा केक :-:
एएसपी के मुताबिक नावेद इससे पहले एमपी नगर और पिपलानी थाने में भी बंद हो चुका है। वो केक चाकू से नहीं बल्कि गुप्ती से काटता था। उसने पार्टी के लिए एक नहीं अलग-अलग तरह के 7 केक बनवाए थे। जिसे वो बारी-बारी से गुप्ती से काटता रहा।