scriptआस्का विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी को गोलियों से भूना,हालत गंभीर | firing on congress aaska assembly candidate manoj kumar jena | Patrika News
भुवनेश्वर

आस्का विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी को गोलियों से भूना,हालत गंभीर

पुलिस हमलवारों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है…

भुवनेश्वरMay 23, 2019 / 03:09 pm

Prateek

congress leader

congress leader

(भुवनेश्वर): चुनावी नतीजों से पहले ओडिशा से एक बड़ी ख़बर आ रही है। यहां गंजाम जिले के आस्का विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज कुमार जेना पर बुधवार रात जानलेवा हमला हुआ। उन्हें अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। बुरी तरह जख्मी जेना को गंभीर हालत में अस्पताल में भरती कराया गया। मतगणना के पूर्व रात को उन पर हुए हमले के पीछे आपसी दुश्मनी बताई जाती है।


मिली जानकारी के अनुसार मनोज कुमार जेना चौपहिया वाहन से भुवनेश्वर से लौट रहे थे। ब्रह्मपुर सिटी के बाहरी हिस्से लांजीपल्ली में मोटरसाइकिल पर आए अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया। हमलावरों ने मौका देखकर काफी नजदीक से जेना पर गोलियां चला दीं। पुलिस के अनुसार उनके गले और पेट में गोली लगी। हमले की वजह का पता नहीं चल सका पर समझा जाता है कि आपसी दुश्मनी के कारण उन पर जानलेवा हमला हुआ। पुलिस हमलावरों की तलाश में शहर की नाकाबंदी करके दबिश दे रही है।

Home / Bhubaneswar / आस्का विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी को गोलियों से भूना,हालत गंभीर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो