20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परिवार के साथ आइसोलेट इस विधायक ने लोगों को Corona से बचाने के लिए दिए 20 लाख रुपये

Highlights- CoronaVirus से बचाने के लिए भाजपा विधायक ने सीएमओ को दिए 20 लाख रुपये- कहा- मैंने परिवार के साथ खुद को भी घर में किया है आइसोलेट- आगे अपनी तनख्वाह से मदद करने का दिया भरोसा
less than 1 minute read
Google source verification
bijnor.jpg

,,

बिजनौर. देशभर में जहां कोरोना को लेकर लॉकडाउन कर दिया गया है, लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। वहीं कुछ संस्थाएं और कुछ वीआईपी लोग देशहित में इस लड़ाई से लड़ने के लिए किसी न किसी रूप में हर संभव मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में बिजनौर के धामपुर क्षेत्र से भाजपा विधायक ने अपनी निधि से 20 लाख रुपए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को देने की बात कही है। इसको लेकर विधायक ने एक पत्र भी जारी किया है।

यह भी पढ़ें- भाजपा नेता ने कमल-नमो के बाद अब एक सांस में बनाया कोरोना के जाप का रिकॉर्ड, वीडियो वायरल

दरअसल, बिजनौर के धामपुर क्षेत्र के बीजेपी विधायक अशोक राणा ने जिले के नागरिकों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को एक पत्र भेजकर अपनी विधायक निधि से 20 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

इस घोषणा को लेकर धामपुर विधायक अशोक राणा ने बताया कि इस महामारी के चलते उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने परिवार को भी घर में ही आइसोलेट कर लिया है। विधायक ने बताया कि अभी कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए मैं अपनी विधायक निधि से 20 लाख मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिजनौर को दे रहा हूं। इसके आगे मैं अपनी तनख्वाह से जो मदद होगी वह देशहित में करूंगा।

यह भी पढ़ें- Lockdown मुरादाबाद में जामा मस्जिद में नहीं होगी जुमा की नमाज, इमाम ने की अपील