20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lockdown मुरादाबाद में जामा मस्जिद में नहीं होगी जुमा की नमाज, इमाम ने की अपील

Highlights -जुमा की नमाज मस्जिदों में नहीं होगी -शहर इमाम ने भी जामा मस्जिद में नमाज की निरस्त -सभी से घरों से ही नमाज पढ़ने की अपील की है -जनपद में अभी तक नहीं मिला है कोई नया केस
2 min read
Google source verification
namaj.jpg

मुरादाबाद: कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश भर में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन किया गया है। जिसका अब सख्ती से पालन कराया जा रहा है। वहीँ आज जुमे की नमाज मस्जिदों में न अदा की जाए इसको लेकर पूरे मंडल में हाई अलर्ट जारी है। सभी धर्म गुरुओं से अपील के साथ ही लोगों से घरों में ही नमाज अदा करने को कहा गया है। मुरादाबाद में शहर इमाम सैय्यद मासूम अली आजाद ने सभी लोगों से अपील की है कि इस मुश्किल घड़ी में सरकार का साथ दें, जामा मस्जिद में जुमे की नमाज अदा नहीं होगी। अपने-अपने घरों में सबकी सलामती की दुआ करें।

Coronavirus: इस तरह एक शख्स ने महिला, उसके पति, उनकी बेटी व दंपती को दी बीमारी

मस्जिदों में विशेष चौकसी
यहां बता दें कि गुरूवार को वेस्ट यूपी के कई जिलों में सामूहिक नमाज अदा करने के मामले सामने आए थे, जिस पर पुलिस ने बड़ी संख्या में लोगों को गिरफ्तार भी किया था। इसको लेकर शुक्रवार को सामूहिक नमाज न होने पाए इसको लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। शहर की सभी मस्जिदों के इमाम से नमाज न कराने को कहा गया है। यही नहीं एसएसपी अमित पाठक ने सभी मस्जिदों के बाहर खुद के आदेश की सूचना भी चिपकाई है।

भाजपा नेता ने कमल-नमो के बाद अब एक सांस में बनाया कोरोना के जाप का रिकॉर्ड, वीडियो वायरल

19 रिपोर्ट आई निगेटिव
मुरादाबाद से आज राहत वाली खबर ये है कि 20 में से 19 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि पॉजिटिव युवती के इलाज में सुधार बताया जा रहा है। इसके साथ ही अब इमरजेंसी में आशंकित मरीज भी पहुंचना कम हो गए हैं। उधर अब इस वायरस का कम्युनिटी ट्रांसमिशन न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन बेहद सख्त है। इसलिए नमाज को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।