वन विभाग ने भी माना है कि अब तक गुलदार 5 लोगों को मार चुका है। डीएफओ बिजनौर एम सेमरन का कहना है कि गुलदार के पंजों के निशान के सहारे उसे ट्रेस किया जा रहा है। साथ ही जानवर के हर मूवमेंट की ट्रैकिंग की जा रही है। वन विभाग की तीन टीमें उसकी तलाश में लगी हैं। उनके अनुसार, यह एक ही जानवर का काम है।