मेरठ। वर्ष 2019 खत्म होने के समय मेरठ के सिविल लाइन क्षेत्र में ऐसी घटना घटी, जिसे सुनकर हर कोई शर्मसार हो गया है। 65 साल के बुजुर्ग ने उसी बिल्डिंग में रहने वाली छह साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। चीख-पुकार सुनने के बाद पहुंची भीड़ ने आरोपी को घेरकर जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की है।