24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Meerut / मेरठ से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी से था संपर्क; बोला- फिदायीन हमला करने के लिए तैयार हूं

मेरठ से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी से था संपर्क; बोला- फिदायीन हमला करने के लिए तैयार हूं

मेरठ से संदिग्ध आतंकी उजैद कुरैशी गिरफ्तार हुआ है। जांच में उसके पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी और जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार मोहम्मद साजिद से संपर्क की बात सामने आई है। आरोप है कि उजैद फिदायीन हमला करने के लिए तैयार था और 14 से 18 साल के लड़कों को निशाना बनाने वाले गिरोह से जुड़ा था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Ankit Sai

•

Updated: 24 Nov 2026, 11:15 AM IST

Breaking News

Breaking News

मेरठ में सुरक्षा एजेंसियों ने एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है, जिसके तार पाकिस्तान के आतंकी हैंडलर शहजाद भट्टी और जम्मू-कश्मीर में पकड़े गए मोहम्मद साजिद से जुड़े होने की बात सामने आई है। आरोपी की पहचान उजैद कुरैशी के रूप में हुई है। जांच में पता चला है कि उजैद साजिद के संपर्क में था और उसने उससे कहा था कि वह भी फिदायीन हमला करने के लिए तैयार है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवाओं को कट्टरपंथ से जोड़ने वाले एक गिरोह से जुड़ा था। इस गिरोह के निशाने पर 14 से 18 साल के लड़के थे।

शहजाद भट्टी और मोहम्मद साजिद के संपर्क में था उजैद

मेरठ पुलिस ने सोमवार शाम कोतवाली थाना क्षेत्र के बनियापाड़ा निवासी उजैद कुरैशी को गिरफ्तार किया। जांच एजेंसियों के मुताबिक, उजैद पिछले करीब छह महीने से जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार मोहम्मद साजिद के संपर्क में था। दोनों के बीच ऑनलाइन बातचीत होती थी। इसके अलावा उजैद पाकिस्तानी गैंगस्टर और आतंकी हैंडलर शहजाद भट्टी के संपर्क में भी था।

जांच में यह भी सामने आया कि उजैद पाकिस्तान के मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करने वाले कई लोगों से बातचीत करता था। करीब 10 महीने से जम्मू-कश्मीर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। वह वहां वांटेड था।

खबर अपडेट हो रही है