28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Meerut / Year 2020: नए साल के स्वागत पर अलर्ट, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में ही मनेगा जश्न

Year 2020: नए साल के स्वागत पर अलर्ट, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में ही मनेगा जश्न

Highlights हुडदंग किया तो जाना पड़ेगा हवालात होटलों में रखी जा रही विशेष नजर बैरियर लगाकर वाहनों की होगी चेकिंग  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 31 Dec 2019, 12:17 PM IST

meerut

मेरठ। 20 दिसंबर को बवाल के बाद हालांकि शहर सामान्य हो गया है, लेकिन नए साल (New Year 2020) की पूर्व संध्या पर पुलिस (Police) का कड़ा पहरा रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था (Security) के मद्देनजर जिले के सभी थाना पुलिस को अलर्ट (Alert) कर दिया गया है। नए साल के जश्न के नाम पर सड़कों पर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। यातायात नियम तोड़ने पर चालान काटे जाएंगे। नशा करके वाहन चलाने पर हवालात की हवा भी खानी पड़ेगी। इसके अलावा होटलों (Hotels) में आने वालों पर नजर रखी जा रही है। बाजारों (Markets) में भी पुलिस फोर्स लगाई गई है।

यह भी पढ़ेंः सर्दी और कोहरे का असर पड़ा ट्रेनों पर, छह घंटे से ज्यादा देरी से पहुंच रही

साल 2020 के स्वागत के लिए लोगों ने तैयारी कर ली है। मोहल्लों से लेकर कॉलोनियों में तैयारी की गई है। होटल और रेस्टोरेंट में भी कार्यक्रमों का सिलसिला चलेगा। एसपी सिटी डा. एएन सिंह का कहना है कि शहर को पांच जोन, 15 सेक्टर और 62 सब-सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में मजिस्ट्रेट और एएसपी लगाए गए हैं। न्यू ईयर के सभी कार्यक्रम सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आयोजित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। 31 दिसंबर की रात को सड़कों पर पुलिस चेकिंग करेगी। बैरियर लगाकर वाहनों को चेक किया जाएगा। इसके साथ ही जो लोग तेज गति, बिना हेलमेट, तीन सवारी वाहन चलाते मिलेगा, उसके चालान काटे जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः Weather Alert: कई शहरों में टूटा ठंड का रिकार्ड, अभी दो दिन और झेलना पड़ेगा ऐसा ही मौसम

इसके अलावा शराब पीकर वाहन चलाने और हुड़दंग करने पर पुलिस थाने ले जाएगी। महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए भी जगह-जगह पुलिस तैनात रहेगी। सादा वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। होटल, रेस्टोरेंट, बाजार, माल आदि में चेकिंग भी की जाएगी। इसके लिए बीडीएस और डाग स्क्वायड को लगाया गया है। यह चेकिंग करते रहेंगे। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि जगह-जगह पुलिस तैनात रहेगी। जश्न के नाम पर हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस भी चेकिंग करेगी।